Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba News: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डेढ़ महीने की बच्ची की मौत, सदमे में बड़ी बहन ने भी दी जान Viral Video: चरित्र शंका बनी विवाद की वजह? बीच बाजार आपस में भिड़ीं दो महिलाएं Cyber Fraud: विज्ञापन दिखाकर 26.92 लाख की ठगी, ओडिशा की जेल से आरोपी गिरफ्तार Murder Case: पुरानी रंजिश के चलते हुए चाकूबाजी, युवक की मौके पर माैती Umaria News: अमलाई जा रहे बाइक सवार की घुनघुटी में मौत, एनएच-43 पर मिट्टी और बारिश से बना दलदल Strike Ends: 41 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी Korba News: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डेढ़ महीने की बच्ची की मौत, सदमे में बड़ी बहन ने भी दी जान Viral Video: चरित्र शंका बनी विवाद की वजह? बीच बाजार आपस में भिड़ीं दो महिलाएं Cyber Fraud: विज्ञापन दिखाकर 26.92 लाख की ठगी, ओडिशा की जेल से आरोपी गिरफ्तार Murder Case: पुरानी रंजिश के चलते हुए चाकूबाजी, युवक की मौके पर माैती Umaria News: अमलाई जा रहे बाइक सवार की घुनघुटी में मौत, एनएच-43 पर मिट्टी और बारिश से बना दलदल Strike Ends: 41 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › Drishyam 3 OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब Netf…
Poster for the film Drishyam 3, starring Ajay Devgn and Tabu (Image Source: Social Media)
Poster for the film Drishyam 3, starring Ajay Devgn and Tabu (Image Source: Social Media)
ओटीटी

Drishyam 3 OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब Netflix पर आएगी अजय देवगन की फिल्म, जानिए कब होगी स्ट्रीम

Drishyam 3 OTT Release: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘दृश्यम 3’ अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को Netflix पर स्ट्रीम होगी। जानिए फिल्म की OTT रिलीज डेट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और फ्रेंचाइजी से जुड़ी खास बातें।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Nov 2026, 02:57 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Drishyam 3 OTT Release: अजय देवगन और तब्बू की चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी फिल्म अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। जो लोग थिएटर में ‘दृश्यम 3’ नहीं देख पाए थे, वे अब घर बैठे इस सस्पेंस थ्रिलर का आनंद ले सकेंगे। फिल्म 27 नवंबर 2026 को Netflix पर स्ट्रीम होने वाली है। ‘दृश्यम 3’ को रिलीज के बाद दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंची इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 589.33 करोड़ रुपये का कारोबार किया। भारत के अलावा विदेशों में भी फिल्म को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला। अब थिएटर रिलीज के बाद फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

27 नवंबर को Netflix पर होगी स्ट्रीमिंग

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नाम ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ रखा गया है। फिल्म 27 नवंबर 2026 से Netflix पर उपलब्ध होगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भी अपने आधिकारिक कैटलॉग में फिल्म को शामिल कर लिया है। ऐसे में दर्शक इस शुक्रवार से अपने घर पर ही फिल्म देख सकेंगे।  

तीसरे पार्ट के साथ खत्म हुई अजय देवगन की दृश्यम फ्रेंचाइजी

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत मलयालम सिनेमा से हुई थी। मोहनलाल की मुख्य भूमिका वाली मूल फिल्म की कहानी ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। इसके बाद हिंदी में अजय देवगन और तब्बू के साथ इस कहानी को बड़े पर्दे पर पेश किया गया। दोनों हिंदी फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला और अब तीसरी फिल्म के साथ इस फ्रेंचाइजी की कहानी को अंतिम पड़ाव तक पहुंचा दिया गया है।

मोहनलाल की फिल्म से अलग है तीसरे पार्ट की कहानी

फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक रिलीज से पहले कई इंटरव्यू में स्पष्ट कर चुके थे कि ‘दृश्यम 3’ मलयालम फिल्म की सीधी रीमेक नहीं है। इस बार फिल्म की कहानी को अलग तरीके से आगे बढ़ाया गया है। अभिषेक पाठक ने खुद इसकी कहानी लिखी है और हिंदी संस्करण को एक नया अंत दिया है। दूसरी ओर, मोहनलाल की मलयालम फिल्म ‘दृश्यम’ के चौथे पार्ट को लेकर भी घोषणा हो चुकी है। इस तरह दोनों भाषाओं में फ्रेंचाइजी का भविष्य अलग-अलग दिशा में आगे बढ़ रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें