Friday, 20 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: शराब जांच के दौरान बवाल, ट्रैफिक टीआई को टक्कर मारकर भागा चालक Land Fraud: सरकारी जमीन की हेराफेरी, पटवारी समेत 4 लोगों पर FIR के निर्देश Ganja Smuggling: 70 किलो गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, फास्टैग से सुलझाया मामला Vishnu Deo Sai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर, CM साय ने जताया शोक Korba News: आर्थिक तंगी से परेशान 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सुसाइड नोट में 50 लाख की ठगी का जिक्र Korba Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने कारों को मारी टक्कर Raipur Crime News: शराब जांच के दौरान बवाल, ट्रैफिक टीआई को टक्कर मारकर भागा चालक Land Fraud: सरकारी जमीन की हेराफेरी, पटवारी समेत 4 लोगों पर FIR के निर्देश Ganja Smuggling: 70 किलो गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, फास्टैग से सुलझाया मामला Vishnu Deo Sai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर, CM साय ने जताया शोक Korba News: आर्थिक तंगी से परेशान 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सुसाइड नोट में 50 लाख की ठगी का जिक्र Korba Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने कारों को मारी टक्कर
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › The Vvaan OTT Release: प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई…
The Vvaan movie stars(Image Source: Social Media)
The Vvaan movie stars(Image Source: Social Media)
ओटीटी

The Vvaan OTT Release: प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म, दूसरे पार्ट का भी ऐलान

The Vvaan Movie OTT Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर फिल्म The Vvaan: Force of the Forest 20 नवंबर 2026 को Amazon Prime Video पर रिलीज हो गई है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 20 Nov 2026, 05:13 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
मुबंई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
The Vvaan OTT Release,: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर फिल्म 'द ववान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvaan: Force of the Forest) अब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। जो दर्शक सिनेमाघरों में यह फिल्म नहीं देख पाए थे, उनके लिए इसे घर बैठे देखने का मौका है। फिल्म की डिजिटल रिलीज के साथ ही इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है। 

Amazon Prime Video पर शुरू हुई स्ट्रीमिंग

अमेजन प्राइम वीडियो ने 20 नवंबर को 'द ववान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की स्ट्रीमिंग शुरू कर दी है। प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रमोशनल वीडियो साझा कर फिल्म की OTT रिलीज की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा गया, 'The forest is now calling for you.' इसके बाद से ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। अब दर्शक अपने घर पर ही इस फैंटेसी थ्रिलर का आनंद ले सकते हैं।  

पहली बार साथ नजर आए सिद्धार्थ और तमन्ना

'द ववान' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए हैं। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जबकि इसका निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स और TVF ने मिलकर किया है। फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। 

OTT रिलीज पर फैंस ने जताई खुशी

फिल्म के प्राइम वीडियो पर आते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। कई यूजर्स ने इसकी रिलीज पर खुशी जाहिर की, तो कुछ ने फिल्म को शानदार बताया। वहीं, कुछ दर्शकों ने इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी उत्सुकता दिखाई है। सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाओं से साफ है कि फिल्म की आगे की कहानी जानने के लिए दर्शक इंतजार कर रहे हैं।

दुनियाभर में 90 करोड़ के पार पहुंची कमाई 

फिल्म के घरेलू ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह करीब 83.44 करोड़ रुपए रहा। वहीं, विदेशों में फिल्म ने लगभग 8.05 करोड़ रुपए की कमाई की। इस तरह इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 91.49 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। हालांकि, शुरुआती प्रदर्शन के बाद कमाई में आई गिरावट के बावजूद फिल्म दुनियाभर में 90 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने में सफल रही।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें