Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund News: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव Mahasamund News: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › I Am Game OTT: दुलकर सलमान की जबरदस्त एक्शन-थ्रिल…
I Am Game Movie Poster (Image Source: Social Media)
I Am Game Movie Poster (Image Source: Social Media)
ओटीटी Featured

I Am Game OTT: दुलकर सलमान की जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर फिल्म, जानें कहां देखें

I Am Game OTT: दुलकर सलमान की फिल्म I Am Game 6 नवंबर 2026 को JioHotstar पर रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ समेत पांच भाषाओं में उपलब्ध होगी।

क
प्रकाशित: 02 Nov 2026, 07:18 PM · अपडेट: 02 Nov 2026, 07:28 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
I Am Game OTT: सिनेमाघरों में अपने जलवे बिखेरने के बाद, साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) की चर्चित फैंटेसी Action-Thriller Film 'आई एम गेम' (I'm Game) अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। जो दर्शक किसी वजह से इस फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए थे, वे अब घर बैठे इसका लुत्फ उठा सकेंगे।

क्या है फिल्म की कहानी? 

नाहास हिदायत के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प और हटकर है। इसमें दुलकर सलमान ने 'डैन जॉन' नाम के एक रईस शख्स का किरदार निभाया है। डैन को आईपीएल (IPL) और सीपीएल (CPL) जैसे बड़े खेल आयोजनों में सट्टेबाजी करने और उनके एल्गोरिदम को क्रैक करने का अजीब शौक और जूनून होता है। वह खेल के नतीजों का बिल्कुल सटीक आंकलन करने में माहिर होता है, लेकिन धीरे-धीरे वह सट्टेबाजी की इस अंधी दुनिया के एक ऐसे चक्रव्यूह में फंस जाता है, जहाँ से निकलना मुश्किल हो जाता है। कहानी में असली मोड़ तब आता है जब एक बड़े हादसे के बाद डैन की जिंदगी में कुछ बेहद अजीब और डरावनी घटनाएं घटने लगती हैं, जो दर्शकों को बांधे रखती हैं।

कब और कहां देख सकेंगे? 

यह फिल्म आगामी 6 नवंबर 2026 को पॉपुलर डिजिटल प्लेटफॉर्म JioHotstar पर स्ट्रीम की जाएगी। खास बात यह है कि मेकर्स ने इसे पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज करने का फैसला किया है, जिसके चलते दर्शक इसे मलयालम के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ जैसी कुल पांच भाषाओं में देख पाएंगे। प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन? 

थिएटर कारोबार पर नजर डालें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, आई एम गेम ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर करीब 47.94 करोड़ रूपए का कुल कारोबार किया था। इसमें से घरेलू मार्केट (भारत) में फिल्म ने लगभग 29.74 करोड़ रूपए बटोरे, जबकि ओवरसीज (विदेशी बाजारों) में फिल्म ने 18.20 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन लगभग 25.54 करोड़ रूपए रहा था।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें