Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
TI Dilip Puri Death: TI को कुचल कर फरार आरोपी गिरफ्तार Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच Forest Department: मरवाही वन मंडल में 62 हाथियों की मौजूदगी, खेतों में फसलें हो रहीं बर्बाद Student Health: सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, हॉस्टल के खाने और पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल TI Dilip Puri Death: TI को कुचल कर फरार आरोपी गिरफ्तार Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच Forest Department: मरवाही वन मंडल में 62 हाथियों की मौजूदगी, खेतों में फसलें हो रहीं बर्बाद Student Health: सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, हॉस्टल के खाने और पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम › फिल्में › Prem Keetanu Movie Review: दोस्ती और प्यार की कहा…
Prem Keetanu Poster (Image Source: Social Media)
Prem Keetanu Poster (Image Source: Social Media)
फिल्में

Prem Keetanu Movie Review: दोस्ती और प्यार की कहानी में नहीं दिखा दम, कमजोर स्क्रीनप्ले ने बिगाड़ा खेल, जाने पूरी कहानी

Prem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की फिल्म प्रेम कीटाणु दोस्ती और प्यार की कहानी पेश करती है। हालांकि, कमजोर अभिनय, फीकी रोमांटिक केमिस्ट्री और बिखरे स्क्रीनप्ले के चलते फिल्म दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाती।

क
प्रकाशित: 02 Nov 2026, 12:58 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Prem Keetanu Movie Review: आज के दौर में जब हर हफ्ते नई फिल्में सिनेमाघरों या ओटीटी पर दस्तक देती हैं, तो हर किसी की तलाश एक अच्छी और Fresh Love Story  की होती है। साजिद नाडियाडवाला की भांजी आफिया सैयद और वीर पहाड़िया की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' को लेकर भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें थीं। यह फिल्म दोस्ती और प्यार के बीच झूलती एक हल्की-फुल्की कहानी होने का दावा करती है। लेकिन क्या यह फिल्म वाकई दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने में कामयाब होती है या फिर निराश करती है? आइए जानते हैं विस्तार से।

कहानी: दोस्ती, प्यार और उलझनों का ताना-बाना

फिल्म की शुरुआत सुहानी (आफिया सैयद) के साथ एक मजेदार वाकये से होती है। वह अपने पिता को गले लगाने के उत्साह में गलती से विशाल (वीर पहाड़िया) से लिपट जाती है। इस छोटी-सी गलतफहमी से शुरू हुई नोंकझोक जल्द ही एक अजीब से श्राप में बदल जाती है—दोनों एक-दूसरे को ताना मारते हैं कि अब वे अगले चार साल तक सिंगल ही रहेंगे। वक्त गुजरता है और एक शादी में दोनों की दोबारा मुलाकात होती है। यहीं से विशाल को एहसास होता है कि वह सुहानी को दिल दे बैठा है। लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आता है जब सुहानी के दफ्तर में काम करने वाला रंजीत (अपारशक्ति खुराना) भी उसकी जिंदगी में एंट्री लेता है और उसे पसंद करने लगता है।
  • Veer Pahariya: फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसके मुख्य अभिनेता वीर पहाड़िया की अदाकारी साबित होती है। विशाल के किरदार में न तो प्यार की वह बेचैनी नजर आती है और न ही कॉमेडी का वह पंच जो दर्शकों को हंसा सके। फिल्म देखकर कई बार ऐसा लगता है कि विशाल को प्यार हो चुका है, लेकिन वीर के एक्सप्रेशन तक यह बात पहुँच ही नहीं पाई। वीर की उम्र 31 साल है और वह कॉलेज के छात्र के रूप में नजर आए हैं। सिर्फ उम्र कोई पैमाना नहीं है, मसलन, आमिर खान ने 44 की उम्र में 3 इडियट्स में कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभाया था और अपनी बॉडी लैंग्वेज से उसे जीवंत कर दिया था।
  • Afia Syed: आफिया इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रख रही हैं। उनका काम ठीक-ठाक है, हालांकि वीर के साथ उनकी केमिस्ट्री उस स्तर पर नहीं पहुँच पाती जैसी इस तरह की रोमांटिक फिल्म के लिए जरूरी थी। 
  • Aparshakti Khurana: रंजीत के किरदार में अपारशक्ति काफी नेचुरल लगे हैं। उनका कॉरपोरेट लुक और शालीन बॉडी लैंग्वेज उनके किरदार पर पूरी तरह फिट बैठती है। वह न तो जरूरत से ज्यादा ओवर-एक्टिंग करते हैं और न ही सीन को जबरन खींचते हैं। 
  • Nikhil Vijay: निखिल अपने कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन पंचलाइन से पूरा ध्यान खींच ले जाते हैं। मगन के किरदार में उनके डायलॉग बोलने का अंदाज बहुत बढ़िया है और कई दृश्यों में वह मुख्य अभिनेता से भी ज्यादा असरदार नजर आते हैं। 
  • Rakesh Bedi: सुहानी के पिता के रूप में राकेश बेदी ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया है। फिल्म के अंत में उनके हिस्से जो लंबे संवाद आए हैं, उन्हें उन्होंने बेहद परिपक्वता के साथ संभाला है।

निर्देशन और लेखन: कहाँ कमज़ोर पड़ गई फिल्म? 

प्रेम कीटाणु असल में साल 2024 की बेहद लोकप्रिय मलयालम सुपरहिट फिल्म 'प्रेमलू' का हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म को उसकी मासूमियत, हल्के-फुल्के मज़ाक और किरदारों के सहज स्वभाव के लिए बेशुमार प्यार मिला था। हिंदी वर्ज़न में हालांकि कहानी और किरदारों के परिवेश में बदलाव किए गए हैं। निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की के पिछले काम, जैसे वेब सीरीज Aspirants या 'सास बहू अचार प्राइवेट लिमिटेड, को देखते हुए इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। एस्पिरेंट्स में दोस्ती और रिश्तों के समीकरण बेहद स्वाभाविक लगे थे। लेकिन 'प्रेम कीटाणु' में वह जादू गायब दिखता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें