Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच Forest Department: मरवाही वन मंडल में 62 हाथियों की मौजूदगी, खेतों में फसलें हो रहीं बर्बाद Student Health: सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, हॉस्टल के खाने और पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल Road Accident: एक रात में दो बड़े हादसे, घायल हुआ बाइक सवार, सुबह तक परेशान रहे राहगीर Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच Forest Department: मरवाही वन मंडल में 62 हाथियों की मौजूदगी, खेतों में फसलें हो रहीं बर्बाद Student Health: सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, हॉस्टल के खाने और पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल Road Accident: एक रात में दो बड़े हादसे, घायल हुआ बाइक सवार, सुबह तक परेशान रहे राहगीर
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › Jhaad Phoonk OTT: गर्भवती महिला, खौफनाक हवेली और …
Jhaad Phoonk Poster (Image Source: Social Media)
Jhaad Phoonk Poster (Image Source: Social Media)
ओटीटी

Jhaad Phoonk OTT: गर्भवती महिला, खौफनाक हवेली और डायन का आतंक, जानें पूरी कहानी, जानें किस प्लेटफार्म पर देखें

Jhaad Phoonk OTT: सुम्बुल तौकीर खान की हॉरर-थ्रिलर फिल्म झाड़ फूंक 30 अक्टूबर 2026 को JioHotstar पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी एक गर्भवती महिला आस्था के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जंगल की एक पुरानी हवेली में फंस जाती है।

क
प्रकाशित: 02 Nov 2026, 12:51 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Jhaad Phoonk OTT: हॉरर और सुपरनेचुरल कहानियां पसंद करने वालों के लिए ओटीटी पर एक नई फिल्म दस्तक दे चुकी है। टीवी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर खान की फिल्म 'झाड़ फूंक' रिलीज हो गई है। फिल्म में भूत-प्रेत, अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र से जुड़ी घटनाओं के जरिए डर और रहस्य का माहौल तैयार किया गया है। अगर आप वीकेंड पर घर बैठे कोई डरावनी फिल्म देखने की तलाश में हैं, तो 'झाड़ फूंक' आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है। आइए जानते हैं फिल्म कहां रिलीज हुई है और इसकी कहानी क्या है।

जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई झाड़ फूंक

हिंदी भाषा की सुपरनेचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'झाड़ फूंक' 30 अक्टूबर 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। फिल्म में सुम्बुल तौकीर खान आस्था की मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में उनके साथ हर्ष राजपूत, यशपाल शर्मा, पद्मिनी कोल्हापुरे और अप्रतिम सिंह भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी रहस्य, डर और अंधविश्वास के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

क्या है पूरी कहानी? 

फिल्म की कहानी आस्था नाम की एक गर्भवती महिला से शुरू होती है, जो अपने पार्टनर राजवीर के साथ कार से सफर कर रही होती है। इसी दौरान जंगल के सुनसान रास्ते पर दोनों की कार का भयानक एक्सीडेंट हो जाता है। जब आस्था को होश आता है, तो राजवीर वहां से गायब मिलता है। राजवीर की तलाश और मदद पाने के लिए भटकती आस्था जंगल के बीच बनी एक पुरानी हवेली तक पहुंच जाती है। हवेली में रहने वाले ठाकुर और उनकी पत्नी उसे अपने घर में जगह देते हैं। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन जल्द ही वहां कुछ ऐसी घटनाएं होने लगती हैं, जो आस्था के लिए डर का कारण बन जाती हैं। इसी दौरान उसे मंजरी नाम की एक डायन की कहानी के बारे में पता चलता है। बताया जाता है कि कई साल पहले गांव वालों ने मंजरी को उसके अजन्मे बच्चे के साथ जिंदा जला दिया था। इसी घटना के बाद उसकी आत्मा का खौफ पूरे इलाके में फैल गया।

हवेली में शुरू होता है झाड़-फूंक का खेल 

कहानी में असली मोड़ तब आता है, जब आस्था को एहसास होता है कि जिस ठाकुर परिवार को वह अपना मददगार समझ रही थी, उनके इरादे कुछ और ही हैं। परिवार के लोग अंधविश्वास में डूबे हुए हैं और अपने मकसद के लिए तांत्रिकों को बुलाकर आस्था पर झाड़-फूंक करवाने लगते हैं। अब आस्था के सामने दोहरी चुनौती है। एक तरफ उसे मंजरी की डरावनी आत्मा से खुद को बचाना है, तो दूसरी ओर तांत्रिकों और हवेली में चल रहे खतरनाक खेल के बीच अपने होने वाले बच्चे की सुरक्षा भी करनी है। इसी संघर्ष के बीच फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है।

किसने बनाई है फिल्म? 

झाड़ फूंक का निर्देशन राजन रामगोपाल वर्मा ने किया है, जबकि फिल्म के निर्माता शैलेश परिहार हैं। हॉरर, रहस्य और सुपरनेचुरल कहानियों में दिलचस्पी रखने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म एक नया विकल्प हो सकती है। फिल्म को घर बैठे Jio Hotstar पर देखा जा सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें