Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला Elderly Man Cheated: दिव्यांग बेटे को ठीक करने का झांसा देकर 10.75 लाख ठगने वाले शातिर ठग गिरफ्तार, कार और रकम बरामद Coal Theft Case: कोयला परिवहन के नाम पर 1.50 लाख की धोखाधड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार Illegal Injection Smuggling: मुरैना में नशे के इंजेक्शनों का बड़ा खेल, पुलिस ने ग्राहक बनकर पकड़े 2856 इंजेक्शन Murder Case: जंगल में खून से लथपथ मिला शव, धारदार हथियार से हमले की आशंका CG Forest Department: जंगल में तेंदुए से भिड़ा ग्रामीण, हमले में हाथ-कंधे पर गंभीर चोट Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला Elderly Man Cheated: दिव्यांग बेटे को ठीक करने का झांसा देकर 10.75 लाख ठगने वाले शातिर ठग गिरफ्तार, कार और रकम बरामद Coal Theft Case: कोयला परिवहन के नाम पर 1.50 लाख की धोखाधड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार Illegal Injection Smuggling: मुरैना में नशे के इंजेक्शनों का बड़ा खेल, पुलिस ने ग्राहक बनकर पकड़े 2856 इंजेक्शन Murder Case: जंगल में खून से लथपथ मिला शव, धारदार हथियार से हमले की आशंका CG Forest Department: जंगल में तेंदुए से भिड़ा ग्रामीण, हमले में हाथ-कंधे पर गंभीर चोट
W 𝕏 f
होम › फिल्में › Akka Web Series Review: सत्ता की जंग और बदले की क…
Akka Netflix series Poster (Image Source: Social Media)
Akka Netflix series Poster (Image Source: Social Media)
फिल्में

Akka Web Series Review: सत्ता की जंग और बदले की कहानी में कीर्ति सुरेश का जलवा, जानें कैसी है Netflix की नई सीरीज

Akka Web Series Review: धर्मराज शेट्टी के निर्देशन में बनी यह क्राइम-थ्रिलर मातृसत्ता, सत्ता संघर्ष और बदले की कहानी पेश करती है। कीर्ति सुरेश का दमदार अभिनय और शानदार कॉस्ट्यूम सीरीज की खासियत हैं, आइए जानते हैं इसके रिव्यू के बारे में।

क
प्रकाशित: 01 Nov 2026, 01:46 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Akka Web Series Review: नेटफ्लिक्स की नई Crime-Thriller वेब सीरीज अक्का 30 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है। कीर्ति सुरेश, राधिका आप्टे और तन्वी आजमी जैसे अनुभवी कलाकारों से सजी इस सीरीज में सत्ता, बदले और मातृसत्ता की कहानी दिखाई गई है। धर्मराज शेट्टी के निर्देशन में बनी यह सीरीज एक अनोखी दुनिया रचने की कोशिश करती है, लेकिन क्या इसकी कहानी दर्शकों को बांधकर रख पाती है? आइए जानते हैं इसके रिव्यू में।

अक्का की कहानी क्या है? 

अक्का की कहानी पेरनुरु नाम के एक काल्पनिक राज्य पर आधारित है, जहां सदियों से मातृसत्ता का शासन चला आ रहा है। यहां सत्ता पुरुषों के बजाय महिलाओं के हाथों में रहती है। राज्य की सबसे बड़ी शासक को 'अक्का' कहा जाता है और अगली उत्तराधिकारी भी बेटी ही बनती है। फिलहाल इस राज्य की कमान मुतक्का (तन्वी आजमी) के हाथों में है, जबकि उसकी बेटी भवानी (कीर्ति सुरेश) कारोबार और शासन की जिम्मेदारियां संभाल रही है। इसी बीच मुंबई के बड़े तस्कर शंकर अन्ना (महेश मांजरेकर) की करीबी रुद्रा (राधिका आप्टे) पेरनुरु पहुंचती है। शुरुआत में उसका मकसद तस्करी के माल को राज्य के तट पर उतारना बताया जाता है, लेकिन उसके इरादे कुछ और ही हैं। रुद्रा असल में पेरनुरु की सत्ता को खत्म करना और मुतक्का के शासन को बर्बाद करना चाहती है। इसके पीछे क्या वजह है और क्या भवानी अपनी विरासत बचा पाएगी, यही कहानी का मुख्य आधार है।

कैसी है अक्का की कहानी और निर्देशन? 

धर्मराज शेट्टी ने पेरनुरु के रूप में एक ऐसी दुनिया बनाने की कोशिश की है, जो सामान्य क्राइम-ड्रामा से अलग नजर आती है। यहां सत्ता की व्यवस्था, सामाजिक नियम और अलग-अलग समुदायों की अपनी पहचान है। राज्य को परप्लाडी, हेरकड़ा और मलेबार जैसे घरानों में बांटना कहानी को एक बड़े साम्राज्य जैसा स्वरूप देता है। अक्का के पद से जुड़े नियम भी दिलचस्प हैं। इस पद पर बैठने वाली महिला शादी नहीं कर सकती, लेकिन उसका मां होना जरूरी है। उत्तराधिकारी के रूप में बेटी का होना भी अनिवार्य है, चाहे उसे गोद ही क्यों न लिया गया हो। येरुमा और कथुआ जैसी जनजातियों को शामिल करके कहानी में सामाजिक और राजनीतिक परतें जोड़ने की कोशिश की गई है। 

कलाकारों की एक्टिंग कैसी है? 

अभिनय के मामले में कीर्ति सुरेश सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं। पारंपरिक साड़ियों और आकर्षक गहनों में उनका लुक शानदार है। इसके साथ ही भवानी के किरदार में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और संवाद अदायगी सीरीज को मजबूती देती है। राधिका आप्टे भी रुद्रा के किरदार में अपनी अलग छाप छोड़ती हैं। उनके अभिनय में कई जगह प्रभाव नजर आता है, हालांकि किरदार को जिस भावनात्मक गहराई की जरूरत थी, वह पूरी तरह उभर नहीं पाती। कीर्ति और राधिका के बीच फिल्माए गए आमने-सामने के दृश्य खास तौर पर देखने लायक हैं। तन्वी आजमी अपने अनुभव के दम पर मुतक्का के किरदार को प्रभावी बनाती हैं। वहीं, युवा मुतक्का की भूमिका में मोनिका पंवार ने भी अच्छा काम किया है।

कॉस्ट्यूम और सेट डिजाइन की तारीफ बनती है 

सीरीज के तकनीकी पक्ष में कॉस्ट्यूम डिजाइन खास तौर पर ध्यान खींचता है। कलाकारों के पहनावे, गहनों और लुक के जरिए उनके पद और व्यक्तित्व को अलग पहचान देने की कोशिश की गई है। पेरनुरु की दुनिया को पर्दे पर उतारने में भव्य सेट और विजुअल प्रेजेंटेशन भी मदद करते हैं। लेकिन बेहतर लोकेशन, शानदार कॉस्ट्यूम और बड़े कैनवास पर तैयार की गई दुनिया तभी असर छोड़ती है, जब कहानी भी उतनी ही मजबूत हो। 'अक्का' इसी मोर्चे पर कमजोर पड़ जाती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें