Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › Notice Movie Teaser: अरूण गोविल और पंकज झा की फिल…
Notice Movie Teaser Poster (Image Source: Social Media)
Notice Movie Teaser Poster (Image Source: Social Media)
ओटीटी

Notice Movie Teaser: अरूण गोविल और पंकज झा की फिल्म नोटिस का टीजर जारी, जाने कब और कहा हो्गी स्ट्रीम 

Notice Movie Teaser: नोटिस का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें अरुण गोविल, पंकज झा और दीपिका चिखलिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। आदित्य प्रताप रघुवंशी के निर्देशन में बनी यह सोशल ड्रामा फिल्म 6 नवंबर को WAVES OTT पर रिलीज होगी।

क
प्रकाशित: 18 Oct 2026, 01:21 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Notice Movie Teaser: आदित्य प्रताप रघुवंशी की आगामी फिल्म नोटिस का टीजर जारी हो गया है। सामाजिक मुद्दों पर आधारित इस फिल्म में रामायण फेम अरुण गोविल और वेब सीरीज ‘पंचायत’ में विधायक जी के किरदार से मशहूर हुए पंकज झा नजर आएंगे। टीजर में अरुण गोविल के दमदार संवाद ने फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म 6 नवंबर को WAVES ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

अरुण गोविल के संवाद से हुई टीजर की शुरुआत 

नोटिस के टीजर की शुरुआत अरुण गोविल की आवाज से होती है। इसमें वह अधर्म के विनाश और धर्म की पुनर्स्थापना की बात कहते सुनाई देते हैं। उनका संवाद है, “जब-जब अधर्म में वृद्धि होती है, तब-तब सत्पुरुषों के उद्धार के लिए, अधर्मियों के विनाश के लिए और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए मैं ही जन्म लेता हूं।” इसके साथ ही टीजर में एक परिवार को घर खाली करने से जुड़ा नोटिस मिलने का दृश्य भी दिखाया गया है। इस झलक से फिल्म की कहानी में सामाजिक और पारिवारिक परिस्थितियों की अहम भूमिका होने के संकेत मिलते हैं। टीजर सामने आने के बाद फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ते ही जा रहीं है।

रामायण के राम और पंचायत के विधायक जी एक साथ 

फिल्म में अरुण गोविल के साथ पंकज झा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अरुण गोविल ने रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाकर देशभर में अपनी पहचान बनाई थी। वहीं, पंकज झा को वेब सीरीज ‘पंचायत’ में विधायक जी के किरदार के लिए काफी लोकप्रियता मिली। फिल्म में दीपिका चिखलिया भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। उन्होंने ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई थी। ऐसे में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की मौजूदगी भी फिल्म को लेकर आकर्षण का एक प्रमुख कारण है।

सामाजिक मुद्दों पर आधारित है फिल्म 

‘नोटिस’ को एक सोशल ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म के टीजर में परिवार को घर खाली करने से जुड़ा नोटिस मिलने का दृश्य कहानी को लेकर सवाल खड़े करता है। हालांकि, फिल्म की पूरी कहानी और इसके सामाजिक संदेश के बारे में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म के निर्माता आदित्य प्रताप रघुवंशी ने निर्माण के साथ अभिनय की जिम्मेदारी भी संभाली है। वह इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। अब दर्शकों को फिल्म के रिलीज का इंतजार है, जिससे इसकी कहानी और किरदारों की भूमिका को विस्तार से समझा जा सकेगा। ‘नोटिस’ 6 नवंबर को WAVES OTT Platform पर रिलीज होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें