Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज
W 𝕏 f
होम › मनोरंजन › ओटीटी › Adbhut OTT Release: दो साल बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आई, नवा…
Adbhut Poster (Image Source: Social Media)
Adbhut Poster (Image Source: Social Media)
ओटीटी

Adbhut OTT Release: दो साल बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आई, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म, जानें कहां देखें

Adbhut OTT Release: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म अद्भुत करीब दो साल बाद OTT पर स्ट्रीम हो रही है। सब्बीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में डायना पेंटी, श्रेया धनवंतरी और रोहन मेहरा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

क
प्रकाशित: 11 Oct 2026, 01:51 PM · अपडेट: 23 Nov 2026, 06:22 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Adbhut OTT Release: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म 'अद्भुत' अब JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में डायना पेंटी, श्रेया धनवंतरी और रोहन मेहरा भी अहम भूमिकाओं में हैं। जानिए फिल्म की कहानी और इसे देखने का तरीका। सुपरनैचुरल हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए एक दिलचस्प विकल्प सामने आया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'अद्भुत' अब OTT पर उपलब्ध है। सब्बीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में डर, रहस्य और एक ऐसे केस की कहानी देखने को मिलती है, जिसकी परतें खुलने के साथ कई चौंकाने वाले सवाल सामने आते हैं।

'अद्भुत' में क्या है खास ? 

फिल्म की कहानी डिटेक्टिव गजराज अवस्थी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया है। गजराज एक ऐसे मामले की जांच करता है, जिसमें सामान्य घटनाओं के पीछे छिपे रहस्य को समझना आसान नहीं है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कहानी में नए मोड़ आते हैं और मामला पहले से ज्यादा उलझता चला जाता है।

शिमला के पास एक घर और रहस्यमयी घटनाएं 

कहानी में डॉ. आदित्य रावत (रोहन मेहरा) और उनकी पत्नी डॉ. श्रुति रावत (श्रेया धनवंतरी) की जिंदगी उस समय बदलने लगती है, जब वे शिमला के पास पहाड़ी इलाके में स्थित एक घर में रहने पहुंचते हैं। श्रुति डिप्रेशन से जूझ रही हैं और उनका इलाज चल रहा है। नए घर में रहने के दौरान दोनों के साथ कुछ ऐसी घटनाएं होने लगती हैं, जिनकी वजह समझ में नहीं आती। एक अनजान और रहस्यमयी ताकत उनके जीवन को प्रभावित करने लगती है। जब हालात बिगड़ने लगते हैं, तो दोनों इस मामले की सच्चाई जानने के लिए निजी जासूस गजराज अवस्थी की मदद लेते हैं। गजराज जांच शुरू करता है, लेकिन शुरुआती पड़ताल में उसे भी घटनाओं के पीछे की वजह नहीं मिलती। मामला उस समय और गंभीर हो जाता है, जब एक अस्पताल के कार्यक्रम के दौरान आदित्य और श्रुति की जान खतरे में पड़ जाती है।

कौन है मैरी मैथ्यूज? जांच में सामने आया बड़ा रहस्य 

जांच के दौरान गजराज को कार्यक्रम की फुटेज में मैरी मैथ्यूज नाम की एक महिला दिखाई देती है। इस किरदार को डायना पेंटी ने निभाया है। महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगती हैं और उसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जाती है। लेकिन उसकी पहचान से जुड़े सवाल जांच को और पेचीदा बना देते हैं। गजराज को पता चलता है कि मैरी के बारे में सामान्य जानकारी तक उपलब्ध नहीं है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट का भी कोई पता नहीं चलता। ऐसे में जासूस को शक होने लगता है कि महिला जिस नाम से सामने आई है, संभव है कि उसकी असली पहचान कुछ और हो।

अतीत से जुड़ा है पूरा मामला 

जैसे-जैसे गजराज मामले की तह तक पहुंचता है, आदित्य और श्रुति के अतीत से जुड़ा एक गंभीर राज सामने आता है। जांच में पता चलता है कि दोनों ने कोमा में पड़ी मरीज एमी आर. मैथ्यूज की जान ले ली थी। अब सवाल यह है कि इस घटना का मैरी मैथ्यूज से क्या संबंध है और मौजूदा घटनाओं के पीछे असल वजह क्या है? फिल्म की कहानी इसी रहस्य के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है। अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं, जिनमें डर के साथ जांच-पड़ताल और कई अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिलते हैं, तो 'अद्भुत' आपके लिए एक विकल्प हो सकती है। 'अद्भुत' OTT पर कहां और कैसे देखें? नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'अद्भुत' को JioHotstar पर देखा जा सकता है। फिल्म में सुपरनैचुरल हॉरर के साथ मिस्ट्री और थ्रिलर का मेल देखने को मिलता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें