Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर सहेली से ऐंठे 1.88 लाख रुपए Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर सहेली से ऐंठे 1.88 लाख रुपए
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › OTT Horror Movies: रात में अकेले देखने की न करें …
5 horror films on OTT with an IMDb rating of 7+ (Image Source: Social Media)
5 horror films on OTT with an IMDb rating of 7+ (Image Source: Social Media)
ओटीटी

OTT Horror Movies: रात में अकेले देखने की न करें गलती, ये 5 फिल्में हैं बेहद डरावनी

OTT Horror Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। इस लिस्ट में शामिल 5 डरावनी फिल्मों में भूत-प्रेत, काला जादू, तंत्र-मंत्र और रहस्यमयी घटनाओं के साथ जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलता है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Nov 2026, 03:12 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
OTT Horror Movies: हॉरर फिल्मों का शौक रखने वाले दर्शकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। अगर आपको भूत-प्रेत, काला जादू, तंत्र-मंत्र और रहस्यमयी घटनाओं पर आधारित कहानियां पसंद हैं, तो कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्हें अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इन फिल्मों की खासियत यह है कि इनमें सिर्फ डरावने दृश्य ही नहीं, बल्कि मजबूत कहानी, सस्पेंस और अप्रत्याशित ट्विस्ट भी देखने को मिलते हैं।  

पड़ोस में रहने वाली बच्ची की हरकतें बनेंगी डर की वजह

फिल्म की कहानी एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले युवक के इर्द-गिर्द घूमती है। उसके पड़ोस में एक महिला अपनी बेटी के साथ रहती है। सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, लेकिन अचानक बच्ची का व्यवहार बदलने लगता है। वह अजीब और डरावनी हरकतें करने लगती है। बेटी की हालत देखकर मां को शक होता है कि उस पर किसी बुरी आत्मा का साया है।  

काले जादू के शक में एक परिवार की हत्या 

इस फिल्म की कहानी 1990 के दशक के एक गांव से शुरू होती है। यहां काला जादू करने के शक में एक परिवार की हत्या कर दी जाती है। इस घटना के बाद गांव में लगातार रहस्यमयी घटनाएं और मौतें होने लगती हैं। इसी बीच सूर्या नाम का एक शख्स गांव पहुंचता है। वह इन घटनाओं के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश करता है। जांच के दौरान उसके सामने एक पुराने श्राप और उससे जुड़े कई ऐसे राज आते हैं, जिनकी कल्पना करना भी मुश्किल है।  

मा ऊरी पोलिमेरा (Maa Oori Polimera)

IMDb रेटिंग: 7.2/10
कलाकार: सत्यम राजेश, साहिती और बालादित्य
निर्देशक: डॉ. अनिल विश्वनाथ 
कहां देखें: JioHotstar
गांव की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म काला जादू, तंत्र-मंत्र और रहस्यमयी घटनाओं को केंद्र में रखती है। गांव में अचानक ऐसी घटनाएं होने लगती हैं, जिनका कारण किसी की समझ में नहीं आता। शुरुआत में ये घटनाएं सामान्य रहस्य जैसी लगती हैं, लेकिन कहानी आगे बढ़ने के साथ इनके पीछे छिपे चौंकाने वाले सच सामने आने लगते हैं। 

अंधागारम (Andhaghaaram)

IMDb रेटिंग: 7.5/10
कलाकार: अर्जुन दास, पूजा रामचंद्रन और विनोद किशन
निर्देशक: वी. विग्नराजन
कहां देखें: Netflix
अंधागारम' एक हॉरर और साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी तीन अलग-अलग लोगों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। तीनों के जीवन में कुछ ऐसी असामान्य और डरावनी घटनाएं घटती हैं, जिनका आपस में संबंध समझना आसान नहीं होता। शुरुआत में तीनों की कहानियां अलग-अलग दिखाई देती हैं, लेकिन धीरे-धीरे इनके बीच की कड़ियां जुड़ने लगती हैं। स्पेंस है।

यावरुम नलम (Yavarum Nalam)

IMDb रेटिंग: 7.4/10
कलाकार: आर. माधवन, नीतू चंद्रा और सचिन खेडेकर
निर्देशक: विक्रम कुमार
कहां देखें: Amazon Prime Video
आर. माधवन की यह फिल्म हॉरर और सस्पेंस का बेहतरीन मेल है, कहानी एक ऐसे परिवार की है, जो नए घर में रहने आता है। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहता है, लेकिन कुछ समय बाद घर में अजीब घटनाएं होने लगती हैं। परिवार के सदस्य टीवी पर एक धारावाहिक देखते हैं। हैरानी तब होती है, जब उस सीरियल में दिखाई जाने वाली घटनाएं धीरे-धीरे उनकी असल जिंदगी में भी घटने लगती हैं। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें