Saturday, 31 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
DMF Scam: घोटाले पर ED का शिकंजा, सतपाल चाबड़ा समेत 17 आरोपी जांच के घेरे में Mahasamund News: 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 53.73 लाख की संपत्ति जब्त CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय नाती गंभीर Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी DMF Scam: घोटाले पर ED का शिकंजा, सतपाल चाबड़ा समेत 17 आरोपी जांच के घेरे में Mahasamund News: 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 53.73 लाख की संपत्ति जब्त CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय नाती गंभीर Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी
W 𝕏 f
होम › फिल्में › Udta Teer Box Office Collection: 7 दिनों में 46 क…
Udta Teer Poster (Image Source: Social Media)
Udta Teer Poster (Image Source: Social Media)
फिल्में

Udta Teer Box Office Collection: 7 दिनों में 46 करोड़ के पार पहुंची फिल्म, जानिए बजट से कितनी दूर है फिल्म

Udta Teer Box Office Collection: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ने 7 दिनों में दुनियाभर में 46.28 करोड़ रूपए की कमाई की है। 65 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म अभी बजट वसूलने से करीब 19 करोड़ रूपए दूर है।

क
प्रकाशित: 30 Oct 2026, 06:40 PM · अपडेट: 31 Oct 2026, 07:11 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Udta Teer Box Office Collection: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह में ठीक-ठाक प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म ने अच्छी कमाई की और अब इसका Worldwide Collection 50 करोड़ रूपए के करीब पहुंच गया है। हालांकि, फिल्म के सामने अभी सबसे बड़ी चुनौती अपना बजट निकालने की है। रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' से मिल रही टक्कर के बावजूद 'उड़ता तीर' ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखी। अब फिल्म के लिए दूसरा वीकेंड काफी अहम माना जा रहा है। इस सप्ताह कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने से इसे कमाई बढ़ाने का मौका मिल सकता है।

सातवें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई 

बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन भी 'उड़ता तीर' की कमाई जारी रही। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन करीब 2.60 करोड़ रूपए का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का सात दिनों का नेट कलेक्शन 31.25 करोड़ रूपए हो गया है। वहीं, फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 37.28 करोड़ रूपए बताया जा रहा है। विदेशों में भी फिल्म को दर्शकों का साथ मिला है। यहां से फिल्म ने करीब 9 करोड़ रूपए की कमाई की है। इन आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 46.28 करोड़ रूपए पहुंच गया है।

बजट वसूलने के लिए अभी करनी होगी इतनी कमाई 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयुष्मान खुराना की इस फिल्म को करीब 65 करोड़ रूपए के बजट में बनाया गया है। अब तक फिल्म दुनियाभर में लगभग 46.28 करोड़ रूपए का कारोबार कर चुकी है। इस हिसाब से फिल्म का कलेक्शन अभी उसके अनुमानित बजट से करीब 18.72 करोड़ रूपए पीछे है। फिल्म को बजट के बराबर पहुंचने के लिए अभी और कमाई करनी होगी। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन का स्तर हासिल करने के लिए भी इसकी आगे की कमाई अहम होगी। हालांकि, केवल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से फिल्म का मुनाफा तय नहीं होता, क्योंकि इसमें डिस्ट्रीब्यूशन और अन्य खर्चों का भी हिसाब शामिल होता है।

दूसरे वीकेंड पर टिकी निगाहें 

उड़ता तीर' के लिए आने वाले कुछ दिन काफी महत्वपूर्ण हैं। खासकर दूसरा वीकेंड फिल्म की कमाई की दिशा तय कर सकता है। सिनेमाघरों में फिलहाल किसी बड़ी नई रिलीज की गैरमौजूदगी से फिल्म को दर्शक जुटाने का मौका मिल सकता है। अब देखना होगा कि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की यह फिल्म दूसरे सप्ताह में कितनी कमाई करती है और क्या रामायण की रिलीज से पहले अपने बजट के करीब पहुंच पाती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें