Friday, 02 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Hostel Accident: छात्रावास में गर्म दाल से झुलसे दो बच्चे, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप Chhattisgarh Coal Scam: देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी Pakistan infiltrators: पंजाब सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, एक फरार Online Trading Fraud: प्योर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 36.70 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार Raipur Crypto Fraud: दोगुने मुनाफे का झांसा, डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी Delhi SIR Protest: जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ हल्लाबोल, 11 मेट्रो स्टेशनों के दरवाजे बंद और कई रास्तों पर भारी जाम Hostel Accident: छात्रावास में गर्म दाल से झुलसे दो बच्चे, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप Chhattisgarh Coal Scam: देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी Pakistan infiltrators: पंजाब सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, एक फरार Online Trading Fraud: प्योर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 36.70 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार Raipur Crypto Fraud: दोगुने मुनाफे का झांसा, डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी Delhi SIR Protest: जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ हल्लाबोल, 11 मेट्रो स्टेशनों के दरवाजे बंद और कई रास्तों पर भारी जाम
W 𝕏 f
होम › फिल्में › Drishyam 3 First Day Collection: महज कुछ घंटों मे…
Drishyam 3 Poster ( Image Source - Social Media )
Drishyam 3 Poster ( Image Source - Social Media )
फिल्में

Drishyam 3 First Day Collection: महज कुछ घंटों में 13 करोड़ पार, 35 फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड ध्वस्त

Drishyam 3 First Day Collection: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दोपहर 12 बजे तक 13.04 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है।

क
प्रकाशित: 02 Oct 2026, 03:19 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Drishyam 3 First Day Collection: अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' (दृश्यम: द कॉन्क्लूजन) आखिरकार 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी की आखिरी किश्त को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह देखा जा रहा है। बंपर एडवांस बुकिंग के बाद फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। तड़के सुबह से ही थिएटर्स के बाहर दर्शकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और ज्यादातर शोज़ हाउसफुल चल रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दोपहर 12 बजे तक ही ताबड़तोड़ कमाई करते हुए इस साल रिलीज हुई करीब 35 फिल्मों के पहले दिन के कुल कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

दोपहर 12 बजे तक 13 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन 

सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों की मानें तो 'दृश्यम 3' ने अपने रिलीज के पहले दिन दोपहर 12 बजे तक ही 13.04 करोड़ रूपए (नेट) का कलेक्शन कर लिया है। देशभर में इस समय फिल्म के करीब 4,360 शोज़ चल रहे हैं, जिनमें औसतन 38% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। फिल्म को लेकर जैसा माहौल दिख रहा है, ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'दृश्यम 3' पहले दिन 50 से 60 करोड़ रूपए की रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग कर सकती है। इन 35 फिल्मों के पहले दिन का कलेक्शन पड़ा फीका फिल्म ने महज आधे दिन की कमाई में ही इस साल की कई छोटी और मध्यम बजट की फिल्मों के पूरे दिन के बिजनेस को पीछे छोड़ दिया। इनमें से प्रमुख फिल्मों का कलेक्शन इस प्रकार रहा:
  • द वन: ₹8 करोड़ 
  • बंटवारा 1947: ₹5.25 करोड़ 
  • पति पत्नी और वो दो: ₹4.38 करोड़ 
  • मर्दानी 3: ₹4 करोड़ 
  • चांद मेरा दिल: ₹3.31 करोड़ 
  • पेद्दी (हिंदी): ₹3 करोड़ 
  • हैवान: ₹3 करोड़ 
  • हॉन्टेड 3D: ₹2.5 करोड़ 
  • वाइब: ₹2.25 करोड़ 
  • कृष्णावतारम पार्ट 1: ₹1.57 करोड़ 
  • दो दीवाने शहर में: ₹1.25 करोड़ 
  • दायरा / मैं वापस आऊंगा / एक दिन: ₹1.15 से ₹1.16 करोड़ 
  • गवर्नर / अस्सी / भारत भाग्य विधाता / राहु केतु: ₹1 से ₹1.1 करोड़ 
  • द केरल स्टोरी 2: ₹0.75 करोड़ 
  • तू या मैं / दादी की शादी: ₹0.6 करोड़ 
  • वध 2 / बंदर: ₹0.5 करोड़ 
  • आखिरी सवाल / बेबी डू डाई डू: ₹0.4 करोड़ 
  • गिन्नी वेड्स सन्नी 2 / द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: ₹0.25 से ₹0.3 करोड़ 
  • भाबीजी घर पर हैं: ₹0.2 करोड़ 
  • तेरा यार हूं मैं / द इंडिया स्टोरी: ₹0.15 से ₹0.16 करोड़ 
  • मायसबा: ₹0.12 करोड़ 
  • हनुमान अंश / ओह माय डॉग: ₹0.1 से ₹0.9 करोड़

फिल्म की स्टार कास्ट और क्रू 

विजय सालगोगांवकर के किरदार में अजय देवगन एक बार फिर लौटे हैं। उनके साथ फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत अहम भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। फिल्म की कहानी आमिल कीयान खान और परवीज शेख ने लिखी है। आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 'स्टार स्टूडियो 18' के बैनर तले प्रस्तुत की गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें