Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › फिल्में › Mirzapur The Movie: रिलीज से पहले  Movie का जलवा,…
Mirzapur Advanced Booking Start (Image source: Keertiman Media)
Mirzapur Advanced Booking Start (Image source: Keertiman Media)
फिल्में

Mirzapur The Movie: रिलीज से पहले  Movie का जलवा, टिकटों की कीमत देखकर चौंक जाएंगे

Mirzapur The Movie: मिर्जापुर द मूवी’ की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों के दाम चर्चा में आ गए हैं। कुछ प्रीमियम शोज में टिकट ₹1,800 तक पहुंच गया है, जबकि फिल्म के पहले दिन ₹15-20 करोड़ की कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है।

क
प्रकाशित: 01 Sep 2026, 09:11 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 09:07 AM
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mirzapur The Movie: मिर्जापुर’ की चर्चित दुनिया अब OTT से निकलकर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती टिकट बिक्री ने फिल्म को लेकर दिलचस्प तस्वीर सामने रखी है। खास बात यह है कि कुछ सिनेमाघरों में टिकटों की कीमत सामान्य से काफी ज्यादा रखी गई है।

मिर्जापुर के टिकट प्राइज

फिल्म की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू हुई। अलग-अलग शहरों और सिनेमाघरों में टिकट की कीमतों में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। कई जगह सामान्य टिकट करीब ₹149 से उपलब्ध हैं, जबकि प्रीमियम स्क्रीन और चुनिंदा शोज के लिए दर्शकों को ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो नोएडा के डीएलएफ मॉल में रात के कुछ शोज के टिकट की कीमत करीब ₹1,800 तक पहुंचती दिखाई दे रही है। दूसरी ओर, मुंबई समेत कुछ अन्य शहरों में सामान्य शोज के टिकट लगभग ₹149 से ₹500 के बीच बताए जा रहे हैं।

पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है फिल्म ? 

टिकट बिक्री शुरू होने के साथ ही फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन को लेकर भी अनुमान लगाए जाने लगे हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ पहले दिन करीब ₹15-20 करोड़ का नेट कलेक्शन कर सकती है। अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकारों को अपने करियर की बड़ी ओपनिंग में से एक मिल सकती है। हालांकि, फिलहाल इसे सिर्फ शुरुआती अनुमान माना जाना चाहिए। एडवांस बुकिंग अभी शुरू ही हुई है और रिलीज के करीब आने के साथ आंकड़ों में बदलाव संभव है। 

सीरीज की कहानी से कैसे जुड़ी है फिल्म ? 

‘मिर्जापुर द मूवी’ की कहानी को सीरीज की टाइमलाइन में एक खास जगह पर रखा गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फिल्म की घटनाएं सीरीज के एपिसोड 6 और 7 के बीच की अवधि से जुड़ी हैं। अली फजल ने फिल्म में नए किरदारों की एंट्री का भी संकेत दिया है। इससे ‘मिर्जापुर’ की कहानी का दायरा और बढ़ सकता है। खास बात यह है कि इन नए किरदारों को आगे चलकर सीरीज की दुनिया में भी शामिल किए जाने की बात सामने आई है।

पुराने चेहरों की भी होगी वापसी 

फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी कास्ट को लेकर भी है। ‘मिर्जापुर’ में पहले मर चुके कुछ किरदार फिल्म में दोबारा नजर आने वाले हैं। दिव्येंदु शर्मा, अभिषेक बनर्जी और कुलभूषण खरबंदा समेत कई पुराने कलाकार अपने चर्चित किरदारों में वापसी कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि फरहान अख्तर इसके प्रोड्यूसर हैं। अब देखना यह होगा कि ‘मिर्जापुर’ की लोकप्रियता बड़े पर्दे पर भी वही असर पैदा कर पाती है या नहीं, जो इस फ्रेंचाइजी ने ओटीटी पर हासिल किया था।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें