Sunday, 25 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: नाली निर्माण के दौरान मिला मानव कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप Bike Fire in Korba: गैरेज में किक मारते ही बाइक में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम Road Accident: VIP चौक पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल Crime News: खैरागढ़ की शराब दुकानों पर फिर उठे सवाल, मारपीट के वीडियो आए सामने Raipur Fire News: महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका Mahasamund News: भाजपा नेता के घर से सागौन की लकड़ी जब्त, वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई CG News: नाली निर्माण के दौरान मिला मानव कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप Bike Fire in Korba: गैरेज में किक मारते ही बाइक में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम Road Accident: VIP चौक पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल Crime News: खैरागढ़ की शराब दुकानों पर फिर उठे सवाल, मारपीट के वीडियो आए सामने Raipur Fire News: महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका Mahasamund News: भाजपा नेता के घर से सागौन की लकड़ी जब्त, वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › OTT Series : 7 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर, आखिर तक न…
विलांगू क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज पोस्टर
विलांगू क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज पोस्टर
ओटीटी

OTT Series : 7 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर, आखिर तक नहीं हटेगी नजर

अगर आप सस्पेंस और क्राइम-थ्रिलर के शौकीन हैं, तो 7 एपिसोड की तमिल वेब सीरीज विलांगू आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है। IMDb पर 8/10 रेटिंग वाली इस सीरीज में दमदार कहानी, यथार्थवादी पुलिस जांच और अंत तक बांधे रखने वाला सस्पेंस देखने को मिलता है। यह सीरीज ZEE5 पर अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ उपलब्ध है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 Jul 2026, 03:15 PM · अपडेट: 20 Oct 2026, 03:07 PM
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो बिना बड़े प्रचार के भी दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ जाती हैं। अगर आपको सस्पेंस, मर्डर मिस्ट्री और क्राइम इन्वेस्टिगेशन से जुड़ी कहानियां पसंद हैं, तो साल 2022 में रिलीज हुई तमिल वेब सीरीज 'विलांगू (Vilangu)' आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। महज 7 एपिसोड की इस सीरीज ने अपनी दमदार कहानी और शानदार स्क्रीनप्ले के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया। IMDb पर इसे 8/10 की बेहतरीन रेटिंग मिली है।

क्या है 'विलांगू' की खासियत ? 

निर्देशक प्रशांत पांडियाराज के निर्देशन में बनी इस क्राइम थ्रिलर में अभिनेता विमल ने सब-इंस्पेक्टर परिधि का किरदार निभाया है। 'विलांगू' का अर्थ 'हथकड़ी' होता है। यह सीरीज किसी बड़े एक्शन या भारी-भरकम वीएफएक्स पर नहीं, बल्कि मजबूत कहानी, यथार्थवादी पुलिस जांच और लगातार बढ़ते सस्पेंस पर आधारित है। 

क्या है कहानी ? 

कहानी तिरुचिरापल्ली के बाहरी इलाके में स्थित एक छोटे से पुलिस स्टेशन से शुरू होती है। सब-इंस्पेक्टर परिधि अपनी गर्भवती पत्नी के साथ समय बिताने के लिए छुट्टी लेने की तैयारी में होता है, लेकिन तभी एक के बाद एक कई रहस्यमयी घटनाएं सामने आने लगती हैं। जंगल में बिना सिर का शव मिलने, गहनों की चोरी और एक प्रभावशाली व्यक्ति के लापता होने जैसे मामले पुलिस के सामने बड़ी चुनौती बन जाते हैं। शुरुआती जांच सामान्य लगती है, लेकिन जैसे-जैसे टीम केस की तह तक पहुंचती है, कई ऐसे राज सामने आते हैं जो पूरी कहानी को नया मोड़ दे देते हैं। हर एपिसोड के साथ सस्पेंस बढ़ता जाता है और दर्शक अंत तक कहानी से जुड़े रहते हैं।

क्यों देखें विलांगू ? 

सीरीज में पुलिस व्यवस्था और जांच प्रक्रिया को काफी वास्तविक अंदाज में दिखाया गया है। 
कहानी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती है और हर एपिसोड का अंत अगले एपिसोड को देखने की उत्सुकता बढ़ा देता है। 
विमल ने एक ईमानदार, जिम्मेदार और दबाव में काम करने वाले पुलिस अधिकारी का किरदार बेहद प्रभावशाली तरीके से निभाया है। 
आखिरी तीन एपिसोड में कहानी कई अप्रत्याशित मोड़ लेती है, जो इसे और भी रोमांचक बना देते हैं।

देखनी चाहिए या नहीं ? 

अगर आपको 'दृश्यम', 'रत्सासन' या इसी तरह की सस्पेंस और क्राइम-थ्रिलर कहानियां पसंद हैं, तो 'विलांगू' आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह सीरीज फिलहाल हिंदी डब में उपलब्ध नहीं है, लेकिन ZEE5 पर अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ देखी जा सकती है। कम एपिसोड और दमदार कहानी की वजह से यह एक ऐसी सीरीज है जिसे आप एक-दो दिन में आसानी से पूरा कर सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें