Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा
W 𝕏 f
होम › फिल्में › Mirzapur The Movie: नए पोस्टर्स ने बढ़ाया उत्साह,…
Mirzapur The Movie
Mirzapur The Movie
फिल्में

Mirzapur The Movie: नए पोस्टर्स ने बढ़ाया उत्साह, सामने आए रवि किशन समेत 4 अहम किरदार

Mirzapur The Movie: मेकर्स ने चार नए पोस्टर जारी किए हैं। इनमें रवि किशन, मोहित मलिक, सुशांत सिंह और सोनल चौहान के किरदारों की झलक दिखाई गई है।

क
प्रकाशित: 24 Aug 2026, 05:18 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 04:55 AM
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mirzapur The Movie: को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म के चार नए पोस्टर Social Media पर शेयर किए हैं। इन पोस्टर्स के जरिए फिल्म में नजर आने वाले कुछ अहम किरदारों की झलक सामने आई है।

इन नए किरदारों से उठा पर्दा 

मेकर्स की ओर से जारी पोस्टर्स में रवि किशन, मोहित मलिक, सुशांत सिंह और सोनल चौहान के किरदार नजर आए हैं। रवि किशन फिल्म में बब्बन बबुआ, मोहित मलिक बिरजू लोहार, सुशांत सिंह भैरव सिंह कर्णावत और सोनल चौहान मुमताज बीबी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इन नए चेहरों और किरदारों की एंट्री ने फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। पोस्टर्स से संकेत मिल रहा है कि इस बार मिर्जापुर की कहानी में मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और पेचीदा होने वाला है।

सत्ता की लड़ाई में नया नाम बब्बन बबुआ 

फिल्म की कहानी में सत्ता और वर्चस्व की जंग एक बार फिर केंद्र में रहने वाली है। अब तक इस टकराव में कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना जैसे किरदार प्रमुख रहे हैं। लेकिन फिल्म के Trailer से साफ हो चुका है कि इस बार कहानी का दायरा और बड़ा होने वाला है। रवि किशन का बब्बन बबुआ भी इसी सत्ता संघर्ष में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने वाला है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उसका सामना Mirzapur की पुरानी ताकतों से किस तरह होता है।

कब होगी फिल्म रिलीज ?

Mirzapur The Movie: 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल चौहान और सुशांत सिंह समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। नई पोस्टर्स के सामने आने के बाद अब दर्शकों की नजर फिल्म की रिलीज पर है। मिर्जापुर की कहानी इस बार बड़े पर्दे पर किस नए अंदाज में सामने आती है, यह 4 सितंबर को पता चलेगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें