Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › फिल्में › Box Office Clash : सामंथा की  मां इंटि बंगारम ने …
मां इंटि बंगारम’ ने कमाए 100 करोड़
मां इंटि बंगारम’ ने कमाए 100 करोड़
फिल्में

Box Office Clash : सामंथा की  मां इंटि बंगारम ने रचा इतिहास, 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म

सामंथा रुथ प्रभु की तेलुगु फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है। यह सामंथा की पहली सोलो फीमेल लीड फिल्म है, जिसमें उनके एक्शन अवतार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। रिलीज के 23 दिनों बाद फिल्म ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 12 Jul 2026, 07:05 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 11:27 PM
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
तेलुगु सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल कर ली है। बतौर सोलो फीमेल लीड यह सामंथा की पहली फिल्म है, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका के साथ-साथ एक्शन अवतार भी दिखाया है। दर्शकों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते फिल्म ने रिलीज के 23 दिन बाद 100 करोड़ रुपये के क्लब में जगह बना ली है। सामंथा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की इस उपलब्धि की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि रिलीज से पहले वह फिल्म को लेकर काफी चिंतित थीं और मन में कई सवाल चल रहे थे कि क्या दर्शक एक महिला प्रधान फिल्म को स्वीकार करेंगे या नहीं।

23वें दिन फिल्म ने पार किया बड़ा आंकड़ा 

फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ को 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने 23वें दिन यानी शनिवार को करीब 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन लगभग 60.52 करोड़ रुपये पहुंच गया। फिल्म को मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले सप्ताह में 33.70 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 20.25 करोड़ रुपये और तीसरे सप्ताह में 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की। 

रिलीज से पहले डरी हुई थीं सामंथा 

फिल्म की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए सामंथा ने बताया कि रिलीज से पहले वह काफी तनाव में थीं। उन्हें चिंता थी कि क्या फिल्म का प्रचार सही दर्शकों तक पहुंच रहा है और क्या लोग इसे देखने सिनेमाघरों तक आएंगे। सामंथा ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उनके एक दोस्त ने एक थिएटर मालिक से फिल्म को लेकर बात की थी। उस वक्त उन्हें थिएटर मालिक की राय सुनाई दी, जिसमें उसने कहा था कि केवल किसी अभिनेत्री के नाम पर बनी फिल्म देखने दर्शक शायद ही आएंगे। बड़े अभिनेताओं की फिल्मों को लेकर दर्शकों में ज्यादा उत्साह रहता है।

सामंथा ने लिया था बड़ा जोखिम 

सामंथा ने कहा कि शुरुआत में लोगों की सोच ऐसी थी कि महिला केंद्रित फिल्मों को लेकर जोखिम ज्यादा होता है। हालांकि, उनका मानना है कि बदलाव लाने के लिए नए प्रयोग और जोखिम उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर जोखिम सफल नहीं होता, लेकिन कई बार यही कोशिशें इतिहास बना देती हैं। ‘मां इंटि बंगारम’ की सफलता को उन्होंने इसी बदलाव की शुरुआत बताया। 

क्या है ‘मां इंटि बंगारम’ की कहानी? ‘

मां इंटि बंगारम’ एक तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने किया है। फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु ने स्वर्ण नाम की महिला का किरदार निभाया है। कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने अतीत को छिपाकर एक परिवार का हिस्सा बनती है। लेकिन जब परिवार पर खतरा आता है तो वह अपनी असली ताकत दिखाते हुए एक्शन अवतार में नजर आती है। फिल्म की सफलता को सामंथा के करियर की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इसने यह साबित किया है कि मजबूत कहानी और दमदार अभिनय के साथ महिला प्रधान फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें