OTT Releases: नवंबर 2026 का आखिरी हफ्ता OTT दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। 29 नवंबर के बीच Netflix, Amazon Prime Video, JioHotstar और SonyLIV जैसे प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इनमें हनुमान अंश और दृश्यम: द कन्क्लूजन जैसी चर्चित फिल्में और सीरीज शामिल हैं। अगर आप भी इस वीकेंड कुछ नया देखने की योजना बना रहे हैं, तो इन OTT रिलीज की पूरी लिस्ट पर नजर डालें।
हनुमान अंश (Hanuman Ansh)
प्लेटफॉर्म: SonyLIV | रिलीज डेट: 27 नवंबर 2026
यह हिंदी भक्ति ड्रामा फिल्म लक्ष्मण दास शर्मा के शुरुआती जीवन और उनके आध्यात्मिक सफर पर आधारित है, जिन्हें आगे चलकर पूज्य गुरु नीम करोली बाबा के नाम से जाना गया। फिल्म की कहानी उनके जीवन में आए बदलावों और आध्यात्मिक यात्रा को दर्शाती है। इसका लेखन और निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है।
दृश्यम: द कन्क्लूजन (Drishyam: The Conclusion)
प्लेटफॉर्म: Netflix | रिलीज डेट: 27 नवंबर 2026
अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। यह चर्चित क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है, जिसमें विजय और उसके परिवार की कहानी आगे बढ़ती है। सैम की रहस्यमयी मौत के कई साल बाद भी उसका अतीत विजय के परिवार का पीछा नहीं छोड़ता। फिल्म में एक बार फिर रहस्य, सस्पेंस और रोमांच देखने को मिलेगा।
ब्लेड रनर 2099 (Blade Runner 2099)
प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video | रिलीज डेट: 25 नवंबर 2026
यह साइंस-फिक्शन सीरीज कोरा की कहानी पर आधारित है, जिसका किरदार हंटर शेफर ने निभाया है। अपने अतीत से बचने के लिए कोरा एक नई पहचान अपनाती है और ब्लेड रनर बन जाती है। इस सफर में वह ओल्वेन (मिशेल योह) के साथ मिलकर एक भगोड़े की तलाश करती है। इस भगोड़े से जुड़े रहस्य भविष्य के लॉस एंजिल्स के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।
ट्रांसफ्लोरेशन (Transfloration)
प्लेटफॉर्म: Netflix | रिलीज डेट: 26 नवंबर 2026
यह फिल्म तोशीरो कामिया नाम के एक युवक की कहानी दिखाती है, जो गरीबी और अपनी मां की बीमारी से जूझ रहा है। कहानी उस समय नया मोड़ लेती है, जब दुनिया में पौधे तेजी से मरने लगते हैं और वातावरण में ऑक्सीजन का स्तर गिरने लगता है। इस संकट से निपटने के लिए इंसान ट्रांसफ्लोरेशन नाम की तकनीक विकसित करता है, जिसके जरिए मनुष्यों को ऑक्सीजन बनाने वाले पौधों में बदला जा सकता है।
कॉलेज डायरीज (College Diaries)
प्लेटफॉर्म: JioHotstar | रिलीज डेट: 27 नवंबर 2026
यह स्टूडेंट पॉलिटिक्स पर आधारित ड्रामा मयूर भारद्वाज (गगन अरोड़ा) की कहानी है। कॉलेज की राजनीति में कदम रखने के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। अपने दोस्तों के साथ वह कैंपस की गुटबाजी, बदलते रिश्तों और सत्ता की खींचतान का सामना करता है। इस दौरान उसका सामना अपने पुराने मेंटर राघवेंद्र शर्मा (आदिल जफर खान) से भी होता है।
द हंचबैक ऑफ नोट्रे डेम (The Hunchback of Notre-Dame)
प्लेटफॉर्म: Netflix | रिलीज डेट: 27 नवंबर 2026
1830 के पेरिस की पृष्ठभूमि पर बनी यह कहानी क्वासिमोडो (विंसेंट कैसेल) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक कुबड़ा पत्थर का कारीगर है, जो शहर में हैजा फैलने के बाद मेडिकल प्रयोगों का निशाना बन जाता है। अपनी प्रेमिका एग्नेस (डैफ्ने पटकिया) को बचाने की कोशिश में वह राजनीतिक उथल-पुथल और क्रांतिकारी आंदोलन के बीच फंस जाता है।
फर्स्ट लव (First Love)
प्लेटफॉर्म: SonyLIV | रिलीज डेट: 23 नवंबर 2026
यह तमिल रोमांटिक सीरीज गौतम (मुज्जमिल एलियास) और गायत्री (युवा) की प्रेम कहानी पर आधारित है। दोनों की मुलाकात स्कूल के दिनों में एक मजेदार शरारत के जरिए होती है। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदलने लगती है। सीरीज में स्कूल लाइफ, दोस्ती और पहले प्यार से जुड़े खूबसूरत पलों को दिखाया गया है।
स्वीटपी (Sweetpea)
प्लेटफॉर्म: JioHotstar | रिलीज डेट: 26 नवंबर 2026
यह डार्क कॉमेडी थ्रिलर रियानन लुईस (एला पर्नेल) की कहानी है, जो स्वभाव से शांत है और जिंदगी में लंबे समय तक बुलीइंग व उपेक्षा का सामना करती रही है। पिता की मौत और पुराने स्कूल बुली की दोबारा जिंदगी में वापसी के बाद उसके भीतर दबा गुस्सा बाहर आने लगता है। इसके बाद उसकी जिंदगी एक खतरनाक मोड़ लेती है और उसे हत्या के प्रति अजीब आकर्षण महसूस होने लगता है।
इस हफ्ते की OTT रिलीज में क्या देखें
रोमांस, क्राइम थ्रिलर, साइंस-फिक्शन, भक्ति ड्रामा और डार्क कॉमेडी जैसे अलग-अलग जॉनर की कहानियां इस हफ्ते दर्शकों के लिए उपलब्ध होंगी। ऐसे में अपनी पसंद के हिसाब से इन फिल्मों और वेब सीरीज को वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।












