Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला Kabaddi Player: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर CM साय ने दी बधाई Matru Shishu Hospital: सुरक्षा गार्ड ने लगाया ड्रिप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू 82 lakh cheating case: फेसबुक पर दोस्ती, फिर नेता बनाने का झांसा, बिलासपुर में महिला ने युवक से ठगे 82.63 लाख Triple Murder: दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी किया घायल Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला Kabaddi Player: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर CM साय ने दी बधाई Matru Shishu Hospital: सुरक्षा गार्ड ने लगाया ड्रिप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू 82 lakh cheating case: फेसबुक पर दोस्ती, फिर नेता बनाने का झांसा, बिलासपुर में महिला ने युवक से ठगे 82.63 लाख Triple Murder: दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी किया घायल
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › 82 lakh cheating case: फेसबुक पर दोस्ती, फिर नेता…
Bilaspur political fraud case investigation (Image Source: AI Photo)
Bilaspur political fraud case investigation (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING बिलासपुर

82 lakh cheating case: फेसबुक पर दोस्ती, फिर नेता बनाने का झांसा, बिलासपुर में महिला ने युवक से ठगे 82.63 लाख

82 lakh cheating case: बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक युवक से राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का लालच देकर 82 लाख रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने सोशल मीडिया के जरिए पहचान बनाई और पार्टी फंड के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रकम ली। शिकायत के बाद पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 27 Sep 2026, 12:16 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
82 lakh cheating case: सोशल मीडिया के जरिए पहचान बनाकर ठगी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। बिलासपुर के सरकंडा इलाके में रहने वाले एक युवक को राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का लालच देकर 82 लाख रुपए से अधिक की चपत लगा दी गई। पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऐसे शुरू हुआ जालसाजी का खेल 

श्री विहार निवासी चेतन आनंद दुबे के मुताबिक, करीब एक साल पहले फेसबुक पर उनकी पहचान मनेंद्रगढ़ (खोंगापानी) की रहने वाली निखत परवीन साबरी नाम की महिला से हुई थी। बातचीत के दौरान महिला ने खुद को एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल से जुड़ा बताया और दावा किया कि केंद्र व राज्य स्तर के बड़े नेताओं से उसकी सीधी पहुंच है। पीड़ित ने बताया कि गतौरी स्थित उनकी एक विवादित जमीन से जुड़े राजस्व और पटवारी स्तर के काम अटके हुए थे। जब उन्होंने निखत से मदद मांगी, तो उसने वह काम करवा दिया। इस काम के होने के बाद चेतन का उस पर आंख मूंदकर भरोसा हो गया।

पार्टी फंड के नाम पर किश्तों में ऐंठी रकम 

महिला ने चेतन को राजनीति में आने और पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा दिया। उसने कहा कि इसके लिए पार्टी फंड में पैसा जमा करना होगा। शुरुआत में उसने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का अपना अकाउंट नंबर देकर पैसे ट्रांसफर करवाए। इसके बाद वह हर महीने अलग-अलग किश्तों में रकम मांगने लगी। कुछ पैसे उसने अपनी बहन सायना परवीन साबरी के बैंक खाते में भी ट्रांसफर करवाए।

82.63 लाख रुपये ऐंठकर दी झूठे केस की धमकी 

शिकायत के अनुसार, 11 जुलाई 2025 से 17 अगस्त 2026 के बीच पीड़ित ने अलग-अलग किश्तों में 62,63,194 रुपए ऑनलाइन माध्यम से भेजे। इसके अलावा करीब 20 लाख रुपये नकद दिए गए। चेतन ने यह पैसे अपने दोस्तों के बैंक खातों और च्वाइस सेंटर के जरिए भी भेजे थे। जब लंबा समय बीत जाने के बाद भी कोई पद नहीं मिला, तो चेतन ने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर महिला टालमटोल करने लगी और बाद में संपर्क तोड़ दिया। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर महिला ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी।

पुलिस कर रही बैंक खातों की जांच 

ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ट्रांजेक्शन के दस्तावेज और बैंक डिटेल्स कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लेन-देन के रिकॉर्ड और सबूतों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें