Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) CG Crime News: व्यापारिक कंपनी में निवेश के नाम प…
Ambikapur teacher fraud case (Image Source: AI Photo)
Ambikapur teacher fraud case (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING अंबिकापुर (सरगुजा)

CG Crime News: व्यापारिक कंपनी में निवेश के नाम पर शिक्षिका से 55 लाख की ठगी, स्काउट-गाइड अधिकारी समेत 5 पर FIR

CG Crime News: अंबिकापुर में एक शिक्षिका को व्यापारिक कंपनी में निवेश कर हर महीने मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर 55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकर्मी शिक्षिका और जिला स्काउट-गाइड अधिकारी समेत पांच लोगों ने मिलकर पीड़िता से 46 लाख रुपये का लोन करवाकर कंपनी में निवेश कराया। पुलिस ने BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रकाशित: 20 Sep 2026, 09:05 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
अंबिकापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Crime News: सरगुजा जिले के अंबिकापुर में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक शिक्षिका से 55 लाख रुपए की जालसाजी का मामला सामने आया है। 'एएसए' नाम की एक व्यापारिक कंपनी में पैसे लगाने और हर महीने आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर इस पूरी ठगी को अंजाम दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जिला स्काउट-गाइड अधिकारी और एक व्याख्याता (टीचर) सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सहकर्मी ने ही मिलाया था जालसाजों से 

अंबिकापुर के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ व्याख्याता निर्मला मिंज ने कोतवाली थाने में अपनी आपबीती दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक, वर्ष 2023 में उनके ही स्कूल की सहकर्मी व्याख्याता संगीता राय तिर्की ने उन्हें 'एएसए व्यापारिक कंपनी' में पैसे लगाकर बड़ा मुनाफा कमाने की योजना बताई थी। इसके बाद संगीता ने निर्मला की मुलाकात भारत स्काउट-गाइड के जिला अधिकारी योगेश विश्वकर्मा से कराई। योगेश ने शिक्षिका को कंपनी की लुभावनी स्कीमों के बारे में बताया और कहा कि वे विभागीय सैलरी स्लिप के जरिए आसानी से बैंक लोन ले सकती हैं। उसने यह भरोसा दिलाया कि लोन की हर महीने आने वाली किस्त खुद कंपनी भरेगी और इसके अलावा शिक्षिका को अलग से हर महीने मोटा मुनाफा भी दिया जाएगा।

46 लाख का लोन कराया, हर महीने 40 हजार मुनाफे का दिया झांसा 

जालसाजों के बहकावे में आकर निर्मला मिंज ने अलग-अलग बैंकों से कुल 46 लाख 12 हजार रुपये का पर्सनल लोन ले लिया और पूरी रकम कंपनी में निवेश कर दी। उन्हें वादा किया गया था कि लोन की EMI कंपनी जमा करेगी और साथ ही उन्हें हर महीने लगभग 40 हजार रुपये का प्रॉफिट दिया जाएगा। निवेश करने के बाद डेढ़ साल तक पीड़िता इसी गलतफहमी में रहीं कि कंपनी नियम से बैंक की किस्तें भर रही है। लेकिन जब अचानक बैंकों से डिफॉल्ट होने और किस्त जमा करने के नोटिस आने लगे, तब उनके होश उड़ गए। बैंकों की कड़ाई के कारण शिक्षिका को अपनी जेब से 9 लाख 27 हजार रुपये की किस्तें चुकानी पड़ीं।

पहले से विवादों में है कंपनी, कई अन्य शिक्षक भी शिकार 

जब बैंक का नोटिस मिलने के बाद पीड़िता ने योगेश विश्वकर्मा और अपनी सहकर्मी शिक्षिका से संपर्क किया, तो टालमटोल की जाने लगी। बाद में छानबीन करने पर पता चला कि इस व्यापारिक कंपनी के खिलाफ पहले से ही कानूनी मामले दर्ज हो चुके हैं और कई अन्य शिक्षक भी इस फर्जीवाड़े का शिकार बने हैं। ठगी का अहसास होते ही निर्मला मिंज ने पुलिस का रुख किया।

5 आरोपियों पर केस दर्ज 

कोतवाली पुलिस ने पीड़िता निर्मला मिंज की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए योगेश विश्वकर्मा, अरुण कुशवाहा, आकाश सिंह, शशिकांत सिंह और व्याख्याता संगीता राय तिर्की के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें