Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ एक साल का मासूम, पुलिस ने जन्मदिन पर ही वापस दिलाई खुशियां Road Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक कि गई जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ एक साल का मासूम, पुलिस ने जन्मदिन पर ही वापस दिलाई खुशियां Road Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक कि गई जान
W 𝕏 f
होम › फिल्में › Verity Film Review: सच्चाई क्या है और झूठ क्या, ह…
Verity Movie Poster (Image Source: Social Media)
Verity Movie Poster (Image Source: Social Media)
फिल्में

Verity Film Review: सच्चाई क्या है और झूठ क्या, होश उड़ा देने वाले रहस्यों से भरी है साइकोलॉजिकल Thriller Film, पढ़ें रिव्यू

Verity Film Review: यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें ऐनी हैथवे, डकोटा जॉनसन और जोश हार्टनेट मुख्य भूमिकाओं में हैं। कोलीन हूवर के चर्चित उपन्यास पर आधारित यह फिल्म एक संघर्षरत लेखिका की कहानी दिखाती है, जिसे मशहूर लेखिका वेरिटी की अधूरी किताब पूरी करने की जिम्मेदारी मिलती है।

क
प्रकाशित: 04 Nov 2026, 01:04 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Verity Film Review: हर सिक्के के दो पहलू होते हैं और हर इंसान का अपना सच। एक ही घटना को जब दो अलग-अलग लोग देखते हैं, तो उनके नजरिए भी जुदा होते हैं। ऐसे में किस पर भरोसा किया जाए? इसी उलझन और कशमकश के बीच दर्शकों को खींचकर ले जाती है हॉलीवुड की नई साइकोलॉजिकल-थ्रिलर फिल्म वेरिटी। ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों से सजी यह फिल्म मशहूर लेखिका कोलीन हूवर के चर्चित उपन्यास पर आधारित है। सिनेमाघरों में 2 अक्तूबर को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन माइकल शोवाल्टर ने किया है। आइए जानते हैं कि यह थ्रिलर पर्दे पर कैसी उतरी है।

क्या है कहानी? 

फिल्म की कहानी लोवेन ऐशले (डकोटा जॉनसन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक संघर्षरत लेखिका है। उसकी किताबें छपी तो हैं, लेकिन वे चर्चा में नहीं आ पाई हैं। मां के निधन का गहरा दुख और ऊपर से कर्ज के बोझ तले दबी लोवेन के सामने एक नया मौका आता है। उसे डार्क थ्रिलर लिखने वाली मशहूर लेखिका वेरिटी क्रॉफर्ड (ऐनी हैथवे) की लोकप्रिय किताबों की सीरीज को घोस्ट राइटर के तौर पर आगे बढ़ाने का ऑफर मिलता है। वेरिटी क्रॉफर्ड ने एक साल पहले ही अपनी बेटी को खोया है और एक हादसे के बाद से वह कोमा जैसी स्थिति में है, यानी चलने-बोलने से पूरी तरह लाचार है। वेरिटी के पति जेरेमी क्रॉफर्ड (जोश हार्टनेट) के अनुरोध पर लोवेन इस काम के लिए तैयार हो जाती है। वेरिटी के लिखने के तौर-तरीकों को समझने और रिसर्च करने के उद्देश्य से लोवेन शहर से दूर एक सुनसान इलाके में बने उनके आलीशान घर में रहने चली जाती है।
फिल्म की मूल कहानी में दम है और इसके किरदार भी काफी रहस्यमयी हैं। यही वजह है कि जब आप इसे देखते हैं, तो मन में लगातार "अब आगे क्या होगा?" वाली जिज्ञासा बनी रहती है। फिल्म का माहौल और इसकी सेटिंग इसके पक्ष में जाती है। बर्फ से ढका हुआ वह सुनसान इलाका, कम रोशनी से सजा आलीशान घर और बंद कमरों का माहौल किरदारों के बीच के तनाव को और गहरा कर देता है। हालांकि, फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसका स्क्रीनप्ले (पटकथा) है, जो कई जगहों पर काफी सुस्त पड़ जाता है। खासकर लोवेन और जेरेमी के बीच की नजदीकियों वाला ट्रैक थोड़ा घिसा-पिटा और प्रिडिक्टेबल महसूस होता है। फिल्म के आखिर में अचानक एक के बाद एक कई खुलासे होने लगते हैं, जो कई बार अतिशयोक्तिपूर्ण लगते हैं और उनमें तार्किक गहराई की कमी खलती है।

अभिनय

  • ऐनी हैथवे: वेरिटी के रूप में ऐनी हैथवे ने शानदार काम किया है। पर्दे पर उनकी मौजूदगी ही सीन में एक अलग खिंचाव ले आती है। हालांकि, उनका किरदार कोमा में होने के कारण उनका स्क्रीन टाइम कम है, जो उनके फैंस को थोड़ा निराश कर सकता है। 
  • डकोटा जॉनसन: डकोटा का अभिनय कई मौकों पर उनकी पुरानी फिल्मों जैसे 'फिफ्टी शेड्स' सीरीज की याद दिलाता है। कई दृश्यों में उनके एक्सप्रेशंस थोड़े सपाट और एक जैसे नजर आते हैं। 
  • जोश हार्टनेट: जोश हार्टनेट का काम औसत कहा जा सकता है। उनके हिस्से में जो किरदार आया है, उसमें उस तरह की गहराई नहीं दिखती जिसकी इस तरह की थ्रिलर फिल्म में दरकार होती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें