Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश Raipur Theft: जिस बेटे को खोया, उसकी याद और सरकार से मिली मदद के 4 लाख भी नहीं छोड़े चोरों ने Raipur Road Accident: कहीं खड़ी पिकअप बनी हादसे की वजह, तो कहीं ट्रक ने ली बुजुर्ग महिला की जान Nepal Helicopter Crash: माउंट एवरेस्ट बेस कैंप के पास लैंडिंग के वक्त टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक भारतीय पर्यटक की मौत Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश Raipur Theft: जिस बेटे को खोया, उसकी याद और सरकार से मिली मदद के 4 लाख भी नहीं छोड़े चोरों ने Raipur Road Accident: कहीं खड़ी पिकअप बनी हादसे की वजह, तो कहीं ट्रक ने ली बुजुर्ग महिला की जान Nepal Helicopter Crash: माउंट एवरेस्ट बेस कैंप के पास लैंडिंग के वक्त टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक भारतीय पर्यटक की मौत
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › Maa Inti Bangaram OTT: Samantha की एक्शन-थ्रिलर फ…
Maa Inti Bangaram Poster (Image Source: Social Media)
Maa Inti Bangaram Poster (Image Source: Social Media)
ओटीटी

Maa Inti Bangaram OTT: Samantha की एक्शन-थ्रिलर फिल्म, दर्शकों को खूब आ रही पसंद, जानिए कहां देखें

Maa Inti Bangaram OTT: एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रूपए से अधिक का कारोबार किया। फिल्म में सामंथा के दमदार एक्शन अवतार के साथ गुलशन देवैया भी अहम भूमिका में नजर आए हैं।

क
प्रकाशित: 03 Nov 2026, 12:47 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Maa Inti Bangaram OTT: सामंथा रुथ प्रभु फिल्मों से भले ही अभी थोड़ा दूर हैं और अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं, लेकिन उनकी एक फिल्म इन दिनों ओटीटी पर ऐसा कमाल दिखा रही है कि हर तरफ उसी की चर्चा है। हम बात कर रहे हैं उनकी फिल्म 'मां इंटि बंगारम' (Maa Inti Bangaram) की, जो जियो हॉटस्टार पर पिछले करीब 3 महीने से लगातार ट्रेंड कर रही है। अगर आप वीकेंड पर कुछ धमाकेदार और थ्रिलर देखने का प्लान कर रहे हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी खास बातें:

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बंपर मुनाफा 

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 62 करोड़ रूपए का नेट कलेक्शन किया था, जबकि ओवरसीज मार्केट में इसने 27.80 करोड़ रूपए का बिजनेस किया था। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच गया था। फिल्म के प्रॉफिट की बात करें तो 'कोईमोई' के अनुसार, इसे महज 30 करोड़ रूपए के बजट में बनाया गया था। 62 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ इस फिल्म ने 106.67% का शानदार नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। यह 2026 की सुपरहिट फिल्मों में शामिल होने के साथ-साथ तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्मों में भी गिनी जाती है।

सामंथा की पहली 100 करोड़ कि फिल्म 

यह फिल्म सामंथा के करियर के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह उनकी पहली ऐसी फीमेल-लीड फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपए का आंकड़ा पार किया था। सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब यह ओटीटी पर भी धूम मचा रही है। जियो हॉटस्टार पर इसका हिंदी वर्जन इन दिनों टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में 9वें नंबर पर बना हुआ है।

क्या है फिल्म की कहानी और क्यों देखें? 

मां इंटि बंगारम में आपको भरपूर एक्शन और थ्रिल देखने को मिलेगा। फिल्म में सामंथा ने एक ऐसी महिला का दमदार किरदार निभाया है जो अपने अतीत को पीछे छोड़कर एक आम शादीशुदा जिंदगी जीना चाहती है। हालांकि, जब उसके परिवार पर बात आती है, तो वह अपनों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाती है। फिल्म में सामंथा का अंदाज बेहद अलग है। साड़ी पहने हुए उनका जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इसके अलावा, फिल्म में बॉलीवुड एक्टर गुलशन देवैया ने विलेन का रोल निभाया है, जिनकी एक्टिंग ने फिल्म में जान डाल दी है। अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे जियो हॉटस्टार पर इसका हिंदी वर्जन देख सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें