Thursday, 02 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
एक पल में बदल गया मंजर : बिजली की एक चपेट और ट्रक बना आग का गोला, लोगों में मची अफरा-तफरी एयरपोर्ट की जमीन पर किसान का दावा : 35 साल से लड़ रहा किसान, रायपुर एयरपोर्ट की जमीन पर जताया मालिकाना हक सड़क पर विवाद : देवर ने भाभी पर बरसाए थप्पड़, चप्पल और लात-घूंसों से पिटाई सुप्रीम कोर्ट की सख्त : गलत कानूनी उदाहरणों पर फैसला देना खतरनाक,  NCLT के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता विवाद : टावर निर्माण के दौरान जमीन मालिक की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उत्पीड़न का मामला : प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, छात्रा ने घर पहुंचकर की पिटाई एक पल में बदल गया मंजर : बिजली की एक चपेट और ट्रक बना आग का गोला, लोगों में मची अफरा-तफरी एयरपोर्ट की जमीन पर किसान का दावा : 35 साल से लड़ रहा किसान, रायपुर एयरपोर्ट की जमीन पर जताया मालिकाना हक सड़क पर विवाद : देवर ने भाभी पर बरसाए थप्पड़, चप्पल और लात-घूंसों से पिटाई सुप्रीम कोर्ट की सख्त : गलत कानूनी उदाहरणों पर फैसला देना खतरनाक,  NCLT के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता विवाद : टावर निर्माण के दौरान जमीन मालिक की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उत्पीड़न का मामला : प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, छात्रा ने घर पहुंचकर की पिटाई
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय सड़क पर विवाद : देवर ने भाभी पर बरसाए थप्पड़, चप्…
कानपुर में महिला पर हमले का वायरल वीडियो।
कानपुर में महिला पर हमले का वायरल वीडियो।
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

सड़क पर विवाद : देवर ने भाभी पर बरसाए थप्पड़, चप्पल और लात-घूंसों से पिटाई

कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में मकान विवाद के दौरान एक महिला पर उसके रिश्ते के देवर ने बीच सड़क हमला कर दिया। वायरल वीडियो में आरोपी 25 सेकंड में 16 बार चप्पल से मारता दिखाई देता है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है,

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 Jul 2026, 03:45 PM
उत्तर प्रदेश

कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला पर उसके रिश्ते के देवर ने बीच सड़क पर हमला कर दिया। पीड़िता पूजा शर्मा अपने पति संदीप शर्मा और पांच साल की बेटी के साथ मकान विवाद की शिकायत करने थाने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में सास के भाई का बेटा, जो रिश्ते में देवर लगता है, अपने एक साथी के साथ पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। पहले गाली-गलौज की गई, फिर महिला की चप्पलों, थप्पड़ों और लात-घूंसों से पिटाई की गई।

25 सेकंड में 16 बार चप्पल से किया हमला

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी करीब 25 सेकंड के भीतर महिला पर 16 बार चप्पल से हमला करता दिखाई दे रहा है। महिला अपनी पांच साल की बेटी के साथ मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बीच-बचाव नहीं किया। इस दौरान आरोपी लगातार महिला के साथ मारपीट करता रहा।

पति के सामने होती रही मारपीट

वायरल वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि मारपीट के दौरान महिला का पति बाइक पर बैठा रहा। उसने पत्नी को बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद आरोपी की हरकतों की कड़ी आलोचना की जा रही है और कार्रवाई की मांग उठ रही है।

दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

पीड़िता की शिकायत पर गुजैनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी दीपेन नाथ चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें