Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Raigarh News: संदिग्ध गांजा तस्करी का शक, पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार छोड़ भागे आरोपी Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Raigarh News: संदिग्ध गांजा तस्करी का शक, पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार छोड़ भागे आरोपी
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Dabra roof: जर्जर मकान की छत बनी काल, मलबे में दब…
Dabra roof collapse tragedy (Image Source: AI Photo)
Dabra roof collapse tragedy (Image Source: AI Photo)
राष्ट्रीय

Dabra roof: जर्जर मकान की छत बनी काल, मलबे में दबे 7 लोग, मां-बेटे की मौत

Dabra roof: डबरा के जंगीपुरा में जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दब गए। हादसे में 2 साल के मासूम आदित्य और उसकी मां सीमा की मौत हो गई, जबकि पिता और चार बेटियां घायल हैं। SDM ने जर्जर मकानों को चिन्हित करने और इलाज में लापरवाही के आरोपों की जांच का आश्वासन दिया है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
03 Sep 2026, 03:54 PM
मध्यप्रदेश
Dabra roof: डबरा में कल देर रात बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। जंगीपुरा इलाके में एक जर्जर दो मंजिला मकान के कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त कमरे में परिवार के 7 सदस्य मौजूद थे, जो मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। 
हादसे में 2 साल के मासूम आदित्य और उसकी मां सीमा की मौत हो गई। वहीं परिवार के मुखिया और चार बेटियां घायल हो गईं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पिता और दो बेटियों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

छत के गिरने से मां-बेटे की मौत

सोते समय गिरी छत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ बताया जा रहा है कि परिवार रात में कमरे के अंदर सो रहा था। इसी दौरान अचानक जर्जर मकान की छत गिर गई और सभी लोग मलबे में दब गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। परिजनों के मुताबिक, चार बेटियों के बाद परिवार में बेटे का जन्म हुआ था।
दो साल का आदित्य अपनी मां के साथ सो रहा था। छत के मलबे में दबने से दोनों की जान चली गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

इलाज में लापरवाही का परिजनों ने लगाया आरोप हादसे के बाद परिजन घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। परिवार का आरोप है कि अस्पताल में घायलों को समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाया। परिजनों के मुताबिक, ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाने की बात कही। इसी दौरान मां सीमा और बेटे आदित्य की मौत हो गई।
परिजनों ने अस्पताल में इलाज को लेकर सवाल उठाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि, इलाज में वास्तव में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बारिश के कारण कमजोर हुआ था मकान घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट

SDM नवकिरण कौर ने बताया कि मकान काफी जर्जर हालत में था और लगातार हो रही बारिश के कारण हादसा होने की आशंका है। प्रशासन की ओर से इलाके में मौजूद दूसरे जर्जर मकानों को भी चिन्हित करने की बात कही गई है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। SDM ने यह भी कहा कि यदि इलाज के दौरान किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो पूरे मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे में घायल परिवार के सदस्यों का इलाज जारी है।
घटना के बाद जंगीपुरा इलाके में शोक का माहौल है। वहीं प्रशासन ने जर्जर मकानों को लेकर सर्वे और उन्हें चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें