Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम भाजपा दतिया उपचुनाव : टिकट कटने पर भड़के नरोत्तम मिश्रा…
दतिया उपचुनाव
दतिया उपचुनाव
भाजपा Featured

दतिया उपचुनाव : टिकट कटने पर भड़के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक, हाईवे जाम, पथराव के बाद पूर्व गृहमंत्री ने तोड़ी चुप्पी

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नाराज समर्थकों के प्रदर्शन पर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने और अनुशासन में रहने की अपील की है।

कीर्तिमान न्यूज
11 Jul 2026, 02:01 PM
दतिया
मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद से ही सियासी पारा सातवें आसमान पर है। दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज उनके समर्थकों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। 
भारी हंगामे, हाईवे जाम और पुलिस के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद अब खुद नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी है। टिकट कटने के बाद पहली बार कैमरों के सामने आए नरोत्तम मिश्रा ने बेहद सधे हुए अंदाज में कार्यकर्ताओं को शांत रहने की नसीहत दी।  
कार्यकर्ता न उठाए कोई गलत कदम 
"टिकट देने का निर्णय पूरी तरह से पार्टी का है। मैंने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और तस्वीरें देखी हैं, जहां लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, मिट्टी का तेल और पेट्रोल फेंक रहे हैं। मैं साफ कर दूं कि यह तरीका बिल्कुल गलत है।" नरोत्तम मिश्रा ने भावुक अपील करते हुए कहा कि पार्टी के भीतर अपनी बात रखने का एक तय फोरम और शालीन तरीका होता है। कार्यकर्ताओं को ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे अनुशासन भंग हो। 

गुस्साए कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

बता दें कि जैसे ही भाजपा ने आशुतोष तिवारी के नाम पर मुहर लगाई, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर-झांसी हाईवे पर डेरा डाल दिया और चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते इस हाईवे पर करीब 25 किलोमीटर लंबा वाहनों का रेला लग गया। पूरी रात चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और प्रदर्शन के बाद, पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला। 

पुलिस टीम पर पथराव 

करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत और समझाइश के बाद आखिरकार सुबह इस जाम को खुलवाया जा सका। हाईवे जाम करने के दौरान दतिया में माहौल उस वक्त बेहद तनावपूर्ण हो गया जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा। 

पुलिस बल तैनात 

इस अचानक हुए पथराव में एसडीओपी (SDOP) और थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी और अधिकारी चोटिल हुए हैं। फिलहाल एहतियात के तौर पर दतिया में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन का दावा है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें