इस बार दतिया के रण में कुल 2,20,410 मतदाता अपने वोट की ताकत दिखाएंगे।
पुरुष मतदाता: 1,16,116
महिला मतदाता: 1,04,284
अन्य: 10
पूरे क्षेत्र में कुल 291 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 185 ग्रामीण और 106 शहरी इलाकों में स्थित हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन इस बार कोई ढील देने के मूड में नहीं है:
क्रिटिकल बूथ: 233 केंद्र
वल्नरेबल (संवेदनशील) बूथ: 28 केंद्र
चुनाव प्रक्रिया पर पैनी नजर रखने के लिए पूरे इलाके को 36 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके अलावा मैदान में 1,280 पोलिंग स्टाफ और 215 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं, ताकि कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके।
इस उपचुनाव में यूं तो कुल 21 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला काफी दिलचस्प नज़र आ रहा है:
भाजपा: आशुतोष तिवारी
कांग्रेस: घनश्याम सिंह
निर्दलीय/अन्य: दामोदर यादव की मौजूदगी ने इस मुकाबले को और अधिक रोचक बना दिया है।










