Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार विकास को मिली नई रफ्तार : 40 लाख की सड़क का हुआ भ…
वार्ड-54 में सड़क निर्माण का शुभारंभ करते मंत्री देवांगन
वार्ड-54 में सड़क निर्माण का शुभारंभ करते मंत्री देवांगन
राज्य सरकार

विकास को मिली नई रफ्तार : 40 लाख की सड़क का हुआ भूमिपूजन

कोरबा के वार्ड-54 में 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली डामर सड़क का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने भूमिपूजन किया। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में कोरबा निगम क्षेत्र में लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Jun 2026, 11:58 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 11:40 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने मंगलवार को नगर निगम कोरबा के दर्री जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक-54 में 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली डामर सड़क का भूमिपूजन एवं शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में नगर निगम कोरबा क्षेत्र में विभिन्न मदों के तहत लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, अनेक कार्य निर्माणाधीन हैं और शेष कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे।

वार्ड-54 में करोड़ों रुपये के विकास कार्य जारी

मंत्री ने बताया कि वार्ड क्रमांक-54 में अब तक 93 लाख रुपये के विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के अन्य विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि निगम क्षेत्र में 15 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का डामरीकरण कराया जाना है और डामर की उपलब्धता के अनुसार इन कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में विकास की मजबूत नींव रखी गई थी और वर्तमान सरकार उसी गति को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश को नई दिशा दे रही है।

विधानसभा चुनाव में किया वादा हुआ पूरा

इस दौरान वार्ड-54 के पार्षद मुकुंद सिंह कंवर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान मंत्री लखनलाल देवांगन ने क्षेत्रवासियों से जर्जर सड़क के नवीनीकरण का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास और आगामी परियोजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें