Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा
W 𝕏 f
होम रायगढ़ दिव्यांगता बनी मजबूरी : सुविधाओं से दूर दिव्यांग …
दिव्यांग गणेश हाथों के सहारे चलते हुए
दिव्यांग गणेश हाथों के सहारे चलते हुए
रायगढ़

दिव्यांगता बनी मजबूरी : सुविधाओं से दूर दिव्यांग गणेश, ट्राइसाइकिल के लिए वर्षों से कर रहा इंतजार

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक के कामोशिनडांड गांव निवासी दिव्यांग गणेश लंबे समय से सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं। ट्राइसाइकिल नहीं मिलने के कारण वह हाथों के सहारे चलने को मजबूर हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद जनपद सीईओ ने जल्द सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Jul 2026, 04:03 PM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के कामोशिनडांड गांव निवासी गणेश बचपन से दिव्यांग हैं। दोनों पैरों से चलने में असमर्थ गणेश अपने हाथों के सहारे ही एक जगह से दूसरी जगह पहुंचते हैं। आर्थिक और भौगोलिक परेशानियों के बीच उनका जीवन काफी कठिनाइयों से गुजर रहा है।
धरमजयगढ़ की सड़कों पर जब गणेश को हाथों के सहारे चलते देखा गया, तो सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने को लेकर उनसे जानकारी ली गई। इस दौरान गणेश ने बताया कि वह लंबे समय से सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं। उनकी सबसे बड़ी जरूरत ट्राइसाइकिल है, लेकिन अब तक उन्हें यह सुविधा नहीं मिल पाई है।

पहाड़ी क्षेत्र में रहने से बढ़ी मुश्किलें

गणेश ने बताया कि उनका गांव पहाड़ी इलाके में स्थित है। वह किसी तरह बस के माध्यम से धरमजयगढ़ पहुंचे थे। उनका कहना है कि ट्राइसाइकिल जैसी जरूरी सुविधा नहीं होने के कारण रोजमर्रा के कामों के लिए भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत के माध्यम से सहायता की मांग की गई, लेकिन अभी तक उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला। पंचायत स्तर पर मौखिक रूप से कई बार अपनी समस्या बताने के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलते रहे।

आवाजाही में होती है सबसे ज्यादा परेशानी 

गणेश का कहना है कि ट्राइसाइकिल नहीं होने के कारण उन्हें आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पहाड़ी क्षेत्र में रहने के कारण रास्ते भी आसान नहीं हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। दिव्यांग होने के बावजूद आत्मनिर्भर जीवन जीने की कोशिश कर रहे गणेश को अब सरकारी मदद का इंतजार है, ताकि उन्हें रोजमर्रा की गतिविधियों में कुछ राहत मिल सके। मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) मदनलाल साहू तक पहुंची। 

मामला सामने आने के बाद जनपद सीईओ ने दिया भरोसा

उन्होंने कहा कि शासन की दिव्यांग कल्याण योजनाओं के तहत गणेश को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी। जनपद सीईओ ने आश्वासन दिया कि ट्राइसाइकिल सहित अन्य जरूरी सुविधाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाने का प्रयास किया जाएगा। अब गणेश को उम्मीद है कि लंबे इंतजार के बाद उन्हें सरकारी योजना का सहारा मिल सकेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें