Wednesday, 08 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सूने घर में घुसे चोर : सात कमरों के ताले तोड़कर ले गए 90 हजार के गहने बड़ी कार्रवाई: शराब-कोल लेवी घोटाला, वैभव अग्रवाल से EOW की लंबी पूछताछ, जांच हुई तेज ट्रेन हादसा : रेलवे लाइन पार करते वक्त तीन लंगूरों की मौके पर मौत, चौथे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा आरक्षक सस्पेंड : कोर्ट चालान के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, विभागीय जांच शुरू हादसा : अवैध रेत परिवहन पर फूटा गुस्सा, हादसे में युवक की मौत के बाद ट्रैक्टर को किया आग के हवाले ऑपरेशन प्रहार : अवैध कबाड़ कारोबार पर कार्रवाई, 8.5 टन लोहे का कबाड़ और वाहन जब्त सूने घर में घुसे चोर : सात कमरों के ताले तोड़कर ले गए 90 हजार के गहने बड़ी कार्रवाई: शराब-कोल लेवी घोटाला, वैभव अग्रवाल से EOW की लंबी पूछताछ, जांच हुई तेज ट्रेन हादसा : रेलवे लाइन पार करते वक्त तीन लंगूरों की मौके पर मौत, चौथे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा आरक्षक सस्पेंड : कोर्ट चालान के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, विभागीय जांच शुरू हादसा : अवैध रेत परिवहन पर फूटा गुस्सा, हादसे में युवक की मौत के बाद ट्रैक्टर को किया आग के हवाले ऑपरेशन प्रहार : अवैध कबाड़ कारोबार पर कार्रवाई, 8.5 टन लोहे का कबाड़ और वाहन जब्त
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय देश में आफत की बारिश : सूरत डूबा, गुरुग्राम में ह…
देश में आफत की बारिश: सूरत डूबा
देश में आफत की बारिश: सूरत डूबा
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

देश में आफत की बारिश : सूरत डूबा, गुरुग्राम में हाईवे धंसा और जबलपुर में गिरी पांच मंजिला इमारत

देश के कई राज्यों में भारी बारिश यानी हैवी रेन ने भारी तबाही मचाई है। गुजरात से लेकर हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक जनजीवन यानी पब्लिक लाइफ पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कहीं सड़कें नदियां बन चुकी हैं तो कहीं इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह रही हैं।

विशेष संवाददाता
08 Jul 2026, 02:10 PM
सूरत

देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। गुजरात से लेकर हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कहीं सड़कें नदियां बन चुकी हैं तो कहीं इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह रही हैं। 

गुजरात के सूरत शहर में सिर्फ 36 घंटों के भीतर 18 इंच पानी बरस गया। इस भारी बारिश से पूरे शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कों पर पानी का बहाव इतना तेज था कि खड़ी कारें उसमें बहती नजर आईं। प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए निचले और जलभराव वाले इलाकों से करीब 2100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। हालात को देखते हुए सूरत और नवसारी में सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है।

गुरुग्राम में हाईवे धंसा, लगा 10 किलोमीटर लंबा जाम

हरियाणा के गुरुग्राम में भी बारिश ने बुरा हाल कर दिया है। शहर के कई इलाकों में दो-दो फीट तक पानी जमा हो गया है। सबसे खराब स्थिति दिल्ली से जयपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 की हुई, जहां सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। इस वजह से हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा भारी जाम लग गया। पानी से भरे एक नाले में स्कूल बस भी फंस गई, जिसे क्रेन की मदद से निकाला गया। ट्रैफिक जाम और जलभराव से बचने के लिए पुलिस ने निजी कंपनियों से अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करने की इजाजत देने की अपील की है।

राजस्थान में बिजली गिरने से मौतें, मध्य प्रदेश में गिरी इमारत

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई। वहीं जालोर में तेज बहाव के कारण एक जीप नदी में पलट गई। दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां भारी बारिश के बीच एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर मलबे को हटाने के काम में जुटा हुआ है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें