Thursday, 02 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
एक पल में बदल गया मंजर : बिजली की एक चपेट और ट्रक बना आग का गोला, लोगों में मची अफरा-तफरी एयरपोर्ट की जमीन पर किसान का दावा : 35 साल से लड़ रहा किसान, रायपुर एयरपोर्ट की जमीन पर जताया मालिकाना हक सड़क पर विवाद : देवर ने भाभी पर बरसाए थप्पड़, चप्पल और लात-घूंसों से पिटाई सुप्रीम कोर्ट की सख्त : गलत कानूनी उदाहरणों पर फैसला देना खतरनाक,  NCLT के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता विवाद : टावर निर्माण के दौरान जमीन मालिक की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उत्पीड़न का मामला : प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, छात्रा ने घर पहुंचकर की पिटाई एक पल में बदल गया मंजर : बिजली की एक चपेट और ट्रक बना आग का गोला, लोगों में मची अफरा-तफरी एयरपोर्ट की जमीन पर किसान का दावा : 35 साल से लड़ रहा किसान, रायपुर एयरपोर्ट की जमीन पर जताया मालिकाना हक सड़क पर विवाद : देवर ने भाभी पर बरसाए थप्पड़, चप्पल और लात-घूंसों से पिटाई सुप्रीम कोर्ट की सख्त : गलत कानूनी उदाहरणों पर फैसला देना खतरनाक,  NCLT के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता विवाद : टावर निर्माण के दौरान जमीन मालिक की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उत्पीड़न का मामला : प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, छात्रा ने घर पहुंचकर की पिटाई
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय विवाद : टावर निर्माण के दौरान जमीन मालिक की मौत, …
टावर निर्माण के दौरण विवाद से जमीन मालिक की मौत
टावर निर्माण के दौरण विवाद से जमीन मालिक की मौत
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

 विवाद : टावर निर्माण के दौरान जमीन मालिक की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के परदेही गांव में पावर ग्रिड कंपनी के टावर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। निर्माण कार्य को लेकर लंबे समय से असंतोष की स्थिति बनी हुई थी। इसी बीच जमीन मालिक जगदीश शाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से मामला और गंभीर हो गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 Jul 2026, 03:15 PM
मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के परदेही गांव में पावर ग्रिड कंपनी के टावर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। निर्माण कार्य को लेकर लंबे समय से असंतोष की स्थिति बनी हुई थी। इसी बीच जमीन मालिक जगदीश शाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से मामला और गंभीर हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। 

विवाद ने छींनी जिंदगी   

मृतक के परिजनों का आरोप है कि जिस जमीन पर टावर लगाया जा रहा था, वह उनकी पट्टे की भूमि है। उनका कहना है कि कंपनी के अधिकारी और ठेकेदार राहुल पांडेय उनकी सहमति के बिना जबरन निर्माण कार्य करवा रहे थे। जब जगदीश शाह और उनके परिवार ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। परिजनों का दावा है कि इसी घटनाक्रम के दौरान ऐसी परिस्थितियां बनीं, जिनके बाद जगदीश शाह की मौत हो गई। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य नियमों के तहत और सहमति से किया जाता तो यह घटना नहीं होती।  

ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। मृतक के परिवार ने ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही और दबाव बनाकर निर्माण कराने का आरोप लगाया है। परिजनों ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का भी कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 

कंपनी और प्रशासन की चुप्पी पर सवाल 

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी तस्वीर पुलिस का कहना है कि जगदीश शाह की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें