Sunday, 14 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
रेल हादसा : उदयपुर इंटरसिटी में आग की अफवाह से मची भगदड़, दूसरी पटरी से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 की मौत खूनी संघर्ष : ट्रैक्टर से रौंदकर 60 वर्षीय किसान की हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार अपराध :  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवती को छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार वारदात : शराब दुकान से कैश लॉकर चोरी, CCTV DVR भी ले गए बदमाश बड़ा एक्शन : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी पहले जेल में, एक और गिरफ्तार कार्रवाई : 180 ड्राइविंग लाइसेंस जांच के घेरे में, फर्जीवाड़े की आशंका गहराई रेल हादसा : उदयपुर इंटरसिटी में आग की अफवाह से मची भगदड़, दूसरी पटरी से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 की मौत खूनी संघर्ष : ट्रैक्टर से रौंदकर 60 वर्षीय किसान की हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार अपराध :  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवती को छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार वारदात : शराब दुकान से कैश लॉकर चोरी, CCTV DVR भी ले गए बदमाश बड़ा एक्शन : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी पहले जेल में, एक और गिरफ्तार कार्रवाई : 180 ड्राइविंग लाइसेंस जांच के घेरे में, फर्जीवाड़े की आशंका गहराई
W 𝕏 f
होम दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर) सड़क हादसे से आत्महत्या तक : मर्सिडीज से टक्कर के…
दंतेवाड़ा सुसाइड केस वीडियो में बयां किया दर्द
दंतेवाड़ा सुसाइड केस वीडियो में बयां किया दर्द
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)

सड़क हादसे से आत्महत्या तक : मर्सिडीज से टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर ने दी जान, 8 वीडियो में सुनाई दर्दभरी दास्तां

दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय ट्रक ड्राइवर ताम्रध्वज साहू ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर 8 वीडियो पोस्ट कर मारपीट और जान से मारने की धमकी मिलने के आरोप लगाए। युवक ने दावा किया कि मर्सिडीज कार से हुई दुर्घटना के बाद उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। वीडियो पोस्ट करने के कुछ समय बाद उसका शव बंजारी घाट के पास एक पेड़ से लटका मिला।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Jun 2026, 01:10 PM
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)

दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। महासमुंद निवासी 25 वर्षीय ट्रक ड्राइवर ताम्रध्वज साहू ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर कई भावुक वीडियो पोस्ट किए और इसके कुछ समय बाद उसका शव गीदम थाना क्षेत्र के बंजारी घाट के पास एक पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और वायरल वीडियो को महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में खंगाला जा रहा है।

आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में ताम्रध्वज ने अपनी मां से माफी मांगते हुए कहा कि वह परिवार की जिम्मेदारियां पूरी नहीं कर पाया। उसने अपने ट्रक मालिक लक्ष्मण के नाम भी संदेश छोड़ा और दावा किया कि सड़क हादसे में उसकी कोई गलती नहीं थी। युवक ने कहा कि उसने वाहन को नियंत्रित करने के लिए ब्रेक लगाए थे, लेकिन ट्रक नियंत्रण से बाहर हो गया और दुर्घटना हो गई।

बंजारी घाट में हुआ था सड़क हादसा

जानकारी के अनुसार ताम्रध्वज रायपुर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चलाता था। गुरुवार को वह जगदलपुर से सामान लेकर गीदम की ओर जा रहा था। इसी दौरान गीदम थाना क्षेत्र के बंजारी घाट में सामने से आ रही एक मर्सिडीज कार से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में ताम्रध्वज ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद मर्सिडीज सवार लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसने दावा किया कि मौके पर अन्य लोगों को भी बुलाया गया, जिन्होंने उसे पीटा और उसके परिवार को बर्बाद करने तथा जान से मारने की धमकी दी। युवक ने कहा कि इन घटनाओं से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया था।

ट्रक के ब्रेक फेल होने का किया दावा

वीडियो में ताम्रध्वज ने बताया कि ट्रक न्यूट्रल स्थिति में चल रहा था और उसने ब्रेक लगाने की कोशिश की थी, लेकिन वाहन का केवल एक ब्रेक काम कर रहा था। उसके अनुसार इसी वजह से ट्रक नियंत्रण से बाहर हो गया और दुर्घटना हुई। पुलिस इस दावे की भी तकनीकी जांच कर रही है। युवक ने आत्महत्या से पहले करीब आठ वीडियो रिकॉर्ड किए। इनमें उसने यह भी बताया कि वह मुख्य सड़क से 30 से 40 मीटर अंदर एक पेड़ के पास फांसी लगाने जा रहा है। वीडियो में उसने रस्सी का फंदा भी दिखाया। इसके बाद उसने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच कर रहे एसडीओपी गोविंद सिंह दीवान के अनुसार ट्रक मालिक ने पुलिस को फोन कर युवक के आत्महत्या करने की आशंका जताई थी। ट्रक मालिक ने बताया था कि युवक ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस कर लोकेशन निकाली और मौके पर पहुंची।

लोकेशन ट्रेस होने पर मिला शव

पुलिस टीम जब बताए गए स्थान पर पहुंची तो युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में शामिल मर्सिडीज कार बीजापुर जिले के एक व्यक्ति से जुड़ी बताई जा रही है। जांच के दौरान वाहन के स्वामित्व और दुर्घटना के समय उसमें सवार लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल मर्सिडीज कार का नंबर KA03MQ6809 है। आरटीओ रिकॉर्ड के मुताबिक यह वाहन आतिफ अफरोज पाशा के नाम पर पंजीकृत बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

पुलिस वायरल वीडियो, दुर्घटना स्थल, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों, दुर्घटना के हालात और युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें