Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार गरिमा उत्सव : स्वास्थ्य शिविर, जनसुनवाई और पौधरोप…
जनजातीय गरिमा उत्सव मनाया
जनजातीय गरिमा उत्सव मनाया
राज्य सरकार

गरिमा उत्सव : स्वास्थ्य शिविर, जनसुनवाई और पौधरोपण से जुड़ा पूरा जिला

जनजातीय कार्य मंत्रालय के धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले में 18 से 25 मई 2026 तक जनजातीय गरिमा उत्सव एवं जनभागीदारी अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत 345 शिविर लगाए गए, जिनमें 46 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। शिविरों में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 May 2026, 10:48 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 04:18 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 एवं जनभागीदारी अभियान का व्यापक आयोजन किया गया। अभियान के अंतिम दिवस पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा जिला, विकासखंड एवं ग्राम स्तर के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित कर अभियान की उपलब्धियों, मैदानी अनुभवों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  हेमंत नंदनवार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय उपस्थित रहे एवं सभी जनपद सीईओ वीसी के माध्यम से जुड़े थे।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि अभियान केवल निर्धारित अवधि तक सीमित न रहकर गांवों में सतत फॉलोअप, नियमित भ्रमण, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से निरंतर जारी रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों एवं जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए तथा पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

जनविश्वास और विभागीय समन्वय बनाए रखने पर जोर

कलेक्टर  लंगेह ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान निर्मित जनविश्वास, विभागीय समन्वय एवं सकारात्मक जनसंपर्क को आगे भी निरंतर बनाए रखा जाए। बैठक में अधिकारियों द्वारा अभियान के दौरान प्राप्त अनुभवों, चुनौतियों एवं उपलब्धियों को साझा किया गया। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय ने बताया कि अभियान के तहत पीएम जनमन योजना के 76 ग्रामों तथा धरती आबा अभियान के सभी 308 ग्रामों में सबसे दूर, सबसे पहले की अवधारणा के अनुरूप व्यापक स्तर पर 345 संतृप्ति शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में कुल 46 हजार 787 नागरिकों ने सहभागिता निभाई।


आधार, आयुष्मान और राशन कार्ड सहित कई योजनाओं का लाभ

शिविरों के माध्यम से अब तक 547 हितग्राहियों के आधार कार्ड बनाए गए, 467 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड तैयार किए गए तथा 42 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा 52 हितग्राहियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं से जोड़ा गया तथा 210 नए राशन कार्ड बनाए गए।

स्वास्थ्य शिविरों में सिकल सेल जांच और निःशुल्क दवा वितरण

स्वास्थ्य शिविरों में 2 हजार 538 लोगों की सिकल सेल जांच की गई। साथ ही ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीपी एवं शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बड़ी संख्या में शिविरों में भागीदारी निभाई। अभियान के अंतर्गत 21 से 23 मई तक आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों से कुल 4 हजार 165 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 1 हजार 630 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष 2 हजार 535 आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित कर निराकरण की कार्रवाई जारी है। सभी आवेदनों का पंजीयन कर उनकी जानकारी पोर्टल में दर्ज की जा रही है।

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

इसी तरह 19 मई से 25 मई तक “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत गांवों में सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सरपंच-सचिवों, मितानिनों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें