📅 Thursday, 28 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
गोदाम पर छापा : अकलोलडी में छापेमारी, 100 टन से ज्यादा माल बरामद, बड़ा नेटवर्क बेनकाब वर्दी पर दाग : थाना बैरक में शराबखोरी करते पकड़े गए दो आरक्षक सस्पेंड ठगी : सरगुजा में भरोसे का शिकार बने शिक्षक, करोड़ों की ठगी का मामला उजागर रिश्वत का आरोप : बिलासपुर पुलिस पर सवाल, हेड कॉन्स्टेबल निलंबित महासेंधमारी : 1 करोड़ का 250 टन लोहा चोरी, अंदरूनी मिलीभगत की आशंका खौफनाक अंत : इंस्टाग्राम की फर्जी आईडी और ब्लैकमेलिंग के जाल में उलझी मर्डर मिस्ट्री गोदाम पर छापा : अकलोलडी में छापेमारी, 100 टन से ज्यादा माल बरामद, बड़ा नेटवर्क बेनकाब वर्दी पर दाग : थाना बैरक में शराबखोरी करते पकड़े गए दो आरक्षक सस्पेंड ठगी : सरगुजा में भरोसे का शिकार बने शिक्षक, करोड़ों की ठगी का मामला उजागर रिश्वत का आरोप : बिलासपुर पुलिस पर सवाल, हेड कॉन्स्टेबल निलंबित महासेंधमारी : 1 करोड़ का 250 टन लोहा चोरी, अंदरूनी मिलीभगत की आशंका खौफनाक अंत : इंस्टाग्राम की फर्जी आईडी और ब्लैकमेलिंग के जाल में उलझी मर्डर मिस्ट्री
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना गोल्डन रन : सुकदेव ने 1500 मीटर दौड़ में जीता स्व…
सुकदेव ने इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता
सुकदेव ने इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता
सरकारी सूचना

गोल्डन रन : सुकदेव ने 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण, एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालिफाई

महासमुंद के पैरा एथलीट सुकदेव ने बैंगलोर में आयोजित 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 (जापान) के लिए क्वालिफाई कर लिया है। सुकदेव का यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन जिले के लिए गर्व का विषय बन गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
28 May 2026, 11:25 AM
📍 महासमुंद

8वां इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 25 से 28 अप्रैल 2026 तक बैंगलोर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में महासमुंद जिले से सुकदेव एवं गाइड रनर वेंकटेश ने हिस्सा लिया। पहले ही दिन आयोजित 1500 मीटर दौड़ के फाइनल में सुकदेव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी देशों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

उन्होंने 1500 मीटर दौड़ को 4:26:80 समय में पूरा किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ सुकदेव ने 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक जापान में आयोजित होने वाले 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

लगातार उपलब्धियों का शानदार रिकॉर्ड

फॉर्चून फाउंडेशन के संचालक निरंजन साहू ने जानकारी दी कि सुकदेव इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। उन्होंने जूनियर एशियन यूथ पैरा गेम्स दुबई में 800 मीटर और 1500 मीटर दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके अलावा खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025 (नई दिल्ली) में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 16वीं फज़्जा इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (दुबई) में 400 मीटर दौड़ में रजत पदक तथा 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 (भुवनेश्वर, ओडिशा) में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वर्तमान में वे भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

जिले में खुशी की लहर

सुकदेव की इस उपलब्धि और एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाई करने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे सहित कई प्रशासनिक एवं खेल अधिकारियों ने बधाई दी।

जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद, जिला एथलेटिक्स संघ, फॉर्चून फाउंडेशन के पदाधिकारियों, शिक्षकों, खेल प्रेमियों एवं बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सुकदेव की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म
लाइफस्टाइल
राशिफल वायरल
कलमकार
ग्लैमर
🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें