Thursday, 06 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
भिलाई में बाहरी लोगों को बनाते थे निशाना, अपहरण-लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से जमीन सौदे का आरोप, 7 लाख रुपए हड़पने पर मामला दर्ज लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी बीएड छात्रा, बहन ने पार्टनर पर लगाया ये गंभीर आरोप APL रायपुर प्लांट में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरी क्रेन, एक कर्मचारी घायल तीन मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो सगे भाइयों समेत चार आरोपी गिरफ्तार सड़क हादसा : अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत, दो अन्य ने भी तोड़ा दम भिलाई में बाहरी लोगों को बनाते थे निशाना, अपहरण-लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से जमीन सौदे का आरोप, 7 लाख रुपए हड़पने पर मामला दर्ज लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी बीएड छात्रा, बहन ने पार्टनर पर लगाया ये गंभीर आरोप APL रायपुर प्लांट में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरी क्रेन, एक कर्मचारी घायल तीन मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो सगे भाइयों समेत चार आरोपी गिरफ्तार सड़क हादसा : अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत, दो अन्य ने भी तोड़ा दम
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना निर्माण श्रमिकों के कल्याण पर सरकार का फोकस, योजन…
कर्मकार कल्याण मंडल बैठक में पुष्पगुच्छ भेंट
कर्मकार कल्याण मंडल बैठक में पुष्पगुच्छ भेंट
सरकारी सूचना

निर्माण श्रमिकों के कल्याण पर सरकार का फोकस, योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की बैठक में निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में श्रमिक बच्चों को बेहतर शिक्षा देने, उच्च शिक्षा के लिए सहायता बढ़ाने और NEET-JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 1,000 बच्चों को निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
06 Aug 2026, 06:26 PM
रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए श्रम विभाग के अधिकारियों को प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की बैठक में कहा कि श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

नवा रायपुर में कल्याण मंडल की बैठक

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पंचम कार्यकाल की नवम बैठक गुरुवार को नवा रायपुर स्थित मंडल कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, श्रम विभाग के उप सचिव विपुल गुप्ता, अपर श्रमायुक्त एसएल जांगड़े, कल्याण प्रशासक सुनील मिश्रा, मंडल सचिव गिरीश रामटेके सहित श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। 
निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
 कर्मकार कल्याण मंडल की बैठक

श्रमिक परिवारों के हित में अहम फैसले

बैठक में निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नवीन सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020 के अनुरूप श्रमिक कल्याण योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत राज्य के 20 चयनित विद्यालयों में 200 निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6वीं में निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी गई।

उच्च शिक्षा के लिए मिलेगी मदद

बैठक में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रबंधन और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दी जाने वाली शैक्षणिक सहायता राशि को एक समान करने का निर्णय लिया गया। इससे अधिक संख्या में पात्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग मिल सकेगा। सरकार का उद्देश्य है कि श्रमिक परिवारों के बच्चे आर्थिक परेशानियों के कारण अपनी पढ़ाई न छोड़ें और उन्हें बेहतर शिक्षा के अवसर मिल सकें। 

NEET-JEE के लिए फ्री कोचिंग 

अटल करियर निर्माण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1,000 निर्माण श्रमिकों के बच्चों को NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग देने का निर्णय भी लिया गया। इस योजना से श्रमिक परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर अवसर मिलेंगे और वे अपने करियर को नई दिशा दे सकेंगे।

योजनाओं को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर

बैठक में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हित में नई योजनाएं शुरू करने के साथ ही वर्तमान योजनाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा रहा है, ताकि हर पात्र श्रमिक को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
क्रिकेट
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें