Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार शासकीय भूमि : बसनी में अवैध कब्जा पड़ा भारी, प्रश…
प्रशासन ने अवैध कब्जा पर चलाया बुलडोजर
प्रशासन ने अवैध कब्जा पर चलाया बुलडोजर
राज्य सरकार

शासकीय भूमि : बसनी में अवैध कब्जा पड़ा भारी, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

धमधा तहसील के ग्राम बसनी में जिला प्रशासन ने शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत की संयुक्त कार्रवाई में झटका तार व अवैध खेती हटाई गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Jun 2026, 02:50 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:04 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शासकीय भूमि की सुरक्षा और भू-माफियाओं के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में दुर्ग जिले में जिला प्रशासन लगातार अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशन में प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर और विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी।

धमधा तहसील के ग्राम बसनी में लंबे समय से शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों ने शासकीय भूमि पर झटका तार लगाकर खरीफ और रबी फसलों की खेती शुरू कर दी थी। शिकायत मिलने पर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए।

जांच के बाद बेदखली आदेश जारी

तहसीलदार धमधा ने हल्का पटवारी से प्रतिवेदन प्राप्त कर राजस्व प्रकरण में विस्तृत जांच और सुनवाई की। तथ्यों की पुष्टि होने के बाद संबंधित कब्जाधारियों के खिलाफ विधिवत बेदखली आदेश पारित किया गया। आदेश के पालन में 22 जून 2026 को राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत बसनी के संयुक्त प्रयास से व्यापक कार्रवाई कर शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। तहसीलदार मीना साहू ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सेवाराम लोधी द्वारा शासकीय खसरा नंबर 1077 की 20 डिसमिल और खसरा नंबर 1188 की 0.34 हेक्टेयर भूमि पर किए गए कब्जे को हटाया गया। इसी प्रकार राजकुमार लोधी के कब्जे से 7 डिसमिल और राजकपूर लोधी के कब्जे से 13 डिसमिल शासकीय भूमि मुक्त कराई गई। कार्रवाई के दौरान शिवकुमार मौर्य द्वारा खसरा नंबर 1077 की 8 डिसमिल भूमि और खसरा नंबर 1076 की 0.19 हेक्टेयर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को भी हटाया गया। भूमि पर लगाए गए झटका तार को हटाकर जमीन को शासन के पक्ष में सुरक्षित किया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और विधिसम्मत ढंग से संपन्न हुई।

संयुक्त टीम की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक धमधा, राजस्व निरीक्षक पेण्ड्रावन, हल्का पटवारी और ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे। प्रशासनिक अमले ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला प्रशासन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भू-माफियाओं, अवैध कब्जाधारियों और शासकीय भूमि का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस निर्णायक कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष और विश्वास का माहौल है। शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें