Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग भावनात्मक दबाव : पति की मौत का डर दिखाकर शुरू हुई…
85 लाख रुपए की ठगी का मामला
85 लाख रुपए की ठगी का मामला
दुर्ग

भावनात्मक दबाव : पति की मौत का डर दिखाकर शुरू हुई ठगी, महिला से 85 लाख रुपए वसूले

भिलाई की एक महिला ने जबलपुर निवासी व्यक्ति पर तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ, जिन्न-प्रेत बाधा और निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर करीब 85 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है। आरोपी ने वर्षों तक डर और लालच का सहारा लेकर पैसे वसूले, जबकि रकम वापस मांगने पर धमकियां और भावनात्मक दबाव बनाया। शिकायत के आधार पर भिलाई नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Jun 2026, 04:11 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 03:28 AM
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक महिला से करीब 85 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने तंत्र-मंत्र, विशेष पूजा-पाठ और निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर लंबे समय तक महिला और उसके परिवार को अपने जाल में फंसाए रखा। कभी उसने जिन्न और प्रेत बाधा का डर दिखाया तो कभी परिवार पर संकट आने की आशंका जताकर पैसे ऐंठता रहा।

महिला का आरोप है कि जब उसने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की तो आरोपी ने अलग-अलग बहाने बनाकर उसे टालना शुरू कर दिया। यहां तक कि उसने अपने हाथ की नस काटने की तस्वीर व्हाट्सएप पर भेजकर भावनात्मक दबाव बनाने की कोशिश की। बाद में खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में बताकर भी पैसे मांग लिए।

कोतवाली थाने में दर्ज हुई शिकायत

भिलाई निवासी संगीता कश्यप ने इस पूरे मामले की शिकायत भिलाई नगर कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने जबलपुर निवासी पवन बधौलिया के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार नवंबर 2023 में संगीता कश्यप एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने रायपुर गई थीं। वहीं उनकी मुलाकात रिश्तेदारों के माध्यम से पवन बधौलिया से हुई। बातचीत के दौरान महिला ने अपनी पारिवारिक परेशानियों का जिक्र किया, जिसके बाद आरोपी ने दावा किया कि वह विशेष पूजा-पाठ और तांत्रिक उपायों के जरिए समस्याओं का समाधान करवा सकता है।

ग्रह दोष और प्रेत बाधा का दिखाया डर

महिला का कहना है कि मुलाकात के बाद आरोपी लगातार फोन कर ग्रह दोष, प्रेत बाधा और जिन्न से जुड़ी बातें करने लगा। उसने दावा किया कि जबलपुर में गुप्त पूजा कराई जा रही है, जिसके लिए नियमित रूप से धनराशि भेजनी होगी। पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर वह लगातार पैसे मांगता रहा।

पीड़िता के मुताबिक जब भी वह पैसे भेजने में देरी करती थी, आरोपी उसे डराता था कि पूजा अधूरी रह गई तो जिन्न नाराज हो जाएंगे और परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी तरह की बातें कहकर उसने कई बार रकम वसूली। एक बार रिश्तेदार के माध्यम से 50 हजार रुपए एक क्यूआर कोड पर भी ट्रांसफर करवाए गए।

पति के हादसे का डर दिखाकर वसूले डेढ़ लाख

महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने कहा था कि यदि विशेष पूजा नहीं कराई गई तो उसके पति के साथ गंभीर दुर्घटना हो सकती है। इस पूजा के नाम पर उसने करीब डेढ़ लाख रुपए लिए। बाद में महिला के पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी ने इसी घटना का हवाला देकर उसे और अधिक भयभीत किया। पीड़िता का आरोप है कि पति के अस्पताल में इलाज के दौरान भी आरोपी लगातार पैसों की मांग करता रहा। परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा था, लेकिन वह पूजा और अनुष्ठानों के नाम पर धनराशि मांगता रहा। आरोपी ने महिला के बेटे विक्रांत कश्यप को भी अपने प्रभाव में ले लिया। उसने शेयर बाजार और ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का दावा किया। इस भरोसे में बेटे के खातों से भी कई बार पैसे भेजे गए।

करोड़ों के मुनाफे का दिया था भरोसा

महिला के अनुसार आरोपी कहता था कि वह कुछ लोगों के साथ बड़े निवेश प्रोजेक्ट में शामिल है, जिससे करोड़ों रुपए का लाभ होगा। उसने आश्वासन दिया था कि पूरी रकम ब्याज सहित वापस कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी समय-समय पर नई कहानियां गढ़कर पैसे मांगता था। कभी वह खुद को कोलकाता जेल में बंद बताता, तो कभी अपनी मां के ब्रेन हेमरेज और ऑपरेशन का हवाला देता। एक अवसर पर उसने अपने पिता की मृत्यु का बहाना बनाकर भी पैसे लिए।

पुलिस गिरफ्तारी का डर दिखाकर फिर ऐंठे लाखों

महिला के मुताबिक 16 अगस्त को आरोपी ने फोन कर बताया कि उसे उज्जैन के पास पुलिस ने पकड़ लिया है और मुंबई क्राइम ब्रांच ले जाया जा रहा है। उसने दावा किया कि पुलिस छोड़ने के बदले लाखों रुपए मांग रही है। साथ ही महिला और उसके बेटे को फर्जी मामले में फंसाने तथा गुंडे भेजने की धमकी भी दी। डर के कारण महिला ने किश्तों में करीब 5 लाख रुपए और भेज दिए। जब महिला और उसके बेटे ने निवेश और अन्य रकम का हिसाब मांगना शुरू किया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। शिकायत के अनुसार अक्टूबर 2025 में उसने अपने हाथ की नस काटकर तस्वीर भेजी और भावनात्मक दबाव बनाकर मामले को शांत करने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि रकम लौटाने के बजाय आरोपी ने सरकारी नौकरी लगवाने का लालच देना शुरू कर दिया। उसने फर्जी नियुक्ति पत्र, जॉइनिंग लेटर और अधिकारियों से सिफारिश कराने जैसी बातें कहकर और धनराशि ले ली।

भोपाल बुलाकर लिए लाखों रुपए

पीड़िता का कहना है कि नौकरी की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर उसे भोपाल भी बुलाया गया, जहां उसने आरोपी को करीब 4 लाख रुपए नकद दिए। कभी नियुक्ति पत्र घर पहुंचने की बात कही जाती थी तो कभी किसी दोस्त के पास सुरक्षित रखने का दावा किया जाता था।

फिलहाल भिलाई पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जांच के बाद पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें