Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर लालच में फंसे डीएसपी : 5 लाख लेकर फरार हुए ठग वकी…
5 लाख की ठगी आरोपी गिरफ्तार
5 लाख की ठगी आरोपी गिरफ्तार
रायपुर

लालच में फंसे डीएसपी : 5 लाख लेकर फरार हुए ठग वकील समेत 3 पर एफआईआर 

राजधानी रायपुर से ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस बार ठगों ने आम नागरिक नहीं, बल्कि पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को अपना शिकार बनाया। रुपये दोगुना करने का झांसा देकर आरोपियों ने पुलिस मुख्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) से पांच लाख रुपये ऐंठ लिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Jun 2026, 12:25 PM · अपडेट: 02 Jul 2026, 05:32 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजधानी रायपुर से ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस बार ठगों ने आम नागरिक नहीं, बल्कि पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को अपना शिकार बनाया। रुपये दोगुना करने का झांसा देकर आरोपियों ने पुलिस मुख्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) से पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक वकील सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता पुनदास अंचल वर्तमान में रायपुर पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी पहचान पिछले करीब दो वर्षों से नरेश दामोहे नामक व्यक्ति से थी। नरेश खुद को पेशे से वकील बताता था और साथ ही फाइनेंस का काम करने का दावा भी करता था।

पांच लाख को दुगुना करने का झासा 

शिकायत के मुताबिक 25 जून को नरेश दामोहे ने डीएसपी को कमल विहार स्थित एक अस्पताल के सामने मिलने के लिए बुलाया। वहां उसने दावा किया कि यदि वे पांच लाख रुपये नकद लेकर आएंगे तो वह रकम दोगुनी कर सीधे उनके बैंक खाते में जमा करा देगा। पुराने परिचय के चलते अधिकारी उसकी बातों पर भरोसा कर तय स्थान पर पांच लाख रुपये लेकर पहुंच गए। बताया गया कि पहली जगह पहुंचने पर आरोपी ने अपने सहयोगियों के नहीं आने की बात कहकर डीएसपी को अभनपुर रोड स्थित दूसरे स्थान पर बुलाया। वहां भी कोई लेन-देन नहीं हुआ।  

विवाद को बनाया रुपये लुटने का जरिए 

इसके बाद तीनों एक कार में बैठकर इलेवन ग्राउंड पहुंचे। वहां पहुंचने के कुछ देर बाद आरोपी के बुलाने पर तीन अन्य लोग भी मौके पर आ गए और आपस में विवाद करने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार, विवाद बढ़ने पर उन्होंने कार में बैठे लोगों से कहा कि सूटकेस में पांच लाख रुपये रखे हैं और वे बाहर जाकर विवाद देख रहे हैं। इसी दौरान हालात बिगड़ते देख उन्हें आशंका हुई कि कहीं उनके साथ भी मारपीट न हो जाए, इसलिए वे वहां से निकल गए। कुछ समय बाद जब वे दोबारा इलेवन ग्राउंड लौटे तो उनकी कार वहीं खड़ी मिली। कार के अंदर मोबाइल, दस्तावेज और अन्य सामान सुरक्षित था, लेकिन सूटकेस खोलने पर उसमें रखे पांच लाख रुपये गायब थे। 

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही 

डीएसपी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि नरेश दामोहे और उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से सूटकेस से पांच लाख रुपये निकाल लिए। उनका कहना है कि पूरी घटना पहले से रची गई साजिश का हिस्सा थी, जिसमें विवाद खड़ा कर उनका ध्यान भटकाया गया और नकदी पार कर दी गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने नरेश दामोहे और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें