Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम धमतरी सनसनी : मछली कारोबारी की हत्या, साथी की आंखों में…
धमतरी में मछली कारोबारी की हत्या
धमतरी में मछली कारोबारी की हत्या
धमतरी

सनसनी : मछली कारोबारी की हत्या, साथी की आंखों में झोंकी मिर्च

धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने 55 वर्षीय मछली कारोबारी विप्लव मंडल की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हमलावरों ने पहले उनके साथी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, फिर कारोबारी पर ताबड़तोड़ हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
28 Jun 2026, 12:39 PM
धमतरी

धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र में एक मछली कारोबारी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लगभग 55 वर्षीय विप्लव मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे रोज की तरह अपनी मछली की दुकान बंद करने के बाद एक साथी के साथ घर लौट रहे थे। दोनों नगरी-गरियाबंद मार्ग से अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में पहले से छिपकर हमला करने की तैयारी  में थे बैठे अनजान बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया।

आंखों में झोंकी मिर्च, फिर किया हमला

घटना नगरी-गरियाबंद मार्ग पर गोरगांव के आगे हुई। आरोपियों ने पहले दोनों का रास्ता रोका और अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने विप्लव मंडल के साथ मौजूद उनके साथी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया, जिससे वह कुछ देर के लिए कुछ भी देख नहीं सका। इसके बाद बदमाशों ने विप्लव मंडल पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। अचानक हुए इस हमले से उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं मिला और वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े।

शरीर पर मिले कई गहरे घाव

प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अत्यंत क्रूरता के साथ लगातार चाकू या इसी तरह के धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के सही कारण और हमले की प्रकृति की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

साथी ने भागकर बचाई जान, पुलिस ने शुरू की जांच

हमले के दौरान मृतक का साथी किसी तरह बदमाशों के चंगुल से निकलकर मौके से भागने में सफल रहा और उसने अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही नगरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के क्षेत्र में जांच तेज कर दी गई है तथा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें