Tuesday, 07 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
रफ्तार का कहर : जयपुर में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रॉले ने 4 बच्चों को कुचला सड़क हादसा : पूर्व विधायक लालजी पटेल के परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं खदान में गिरी गेंद बनी काल : पल भर में छिनी खुशिया एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत परिजनों पर हमला : बेटे की जानकारी मांगना पड़ा भारी, दंपती से मारपीट के आरोप में केस दर्ज PTS के खाने में लापरवाही : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की मेस पर सवाल, महिला आरक्षक की थाली में मिला कीड़ा 7 दुकानों में चोरी : बसना में सिलसिलेवार चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस से कार्रवाई की मांग रफ्तार का कहर : जयपुर में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रॉले ने 4 बच्चों को कुचला सड़क हादसा : पूर्व विधायक लालजी पटेल के परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं खदान में गिरी गेंद बनी काल : पल भर में छिनी खुशिया एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत परिजनों पर हमला : बेटे की जानकारी मांगना पड़ा भारी, दंपती से मारपीट के आरोप में केस दर्ज PTS के खाने में लापरवाही : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की मेस पर सवाल, महिला आरक्षक की थाली में मिला कीड़ा 7 दुकानों में चोरी : बसना में सिलसिलेवार चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय हाईकोर्ट से मिली पैरोल : अहमदाबाद ब्लास्ट दोषी सु…
पैरोल पर उज्जैन पहुंचे मोहम्मद अबरार मनियार
पैरोल पर उज्जैन पहुंचे मोहम्मद अबरार मनियार
राष्ट्रीय

हाईकोर्ट से मिली पैरोल : अहमदाबाद ब्लास्ट दोषी सुरक्षा घेरे में बेटी के शादी में  पहुंचा उज्जैन 

वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा दोषी मोहम्मद अबरार मनियार तीन दिन की पैरोल पर उज्जैन पहुंचा। अपनी बेटी के निकाह में शामिल होने के लिए उसने गुजरात हाईकोर्ट से अनुमति मांगी थी। कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच गुजरात पुलिस उसे साबरमती जेल से उज्जैन लेकर आई।

विशेष संवाददाता
07 Jul 2026, 08:22 AM
उज्जैन
वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा दोषी मोहम्मद अबरार मनियार अपनी बेटी के निकाह में शामिल होने 3 दिन की पैरोल पर उज्जैन पहुंचा। गुजरात हाईकोर्ट की अनुमति मिलने के बाद गुजरात पुलिस उसे साबरमती जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच उज्जैन लेकर आई।
मोहम्मद अबरार मनियार के बेगमबाग स्थित घर पर निकाह की रस्म पूरी कराई गई। इस दौरान गुजरात पुलिस के साथ उज्जैन पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। घर के आसपास बैरिकेडिंग की गई और कार्यक्रम स्थल की पहले से सुरक्षा जांच की गई। निकाह समारोह में केवल अधिकृत लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई। पुलिस ने पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी।

निकाह के बाद वापस साबरमती जेल भेजा गया

महाकाल थाना पुलिस ने न्यायालय के निर्देशों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था संभाली। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद सोमवार सुबह मोहम्मद अबरार मनियार को कड़ी सुरक्षा के बीच वापस साबरमती जेल भेज दिया गया।

2008 के ब्लास्ट मामले में काट रहा है उम्रकैद

मोहम्मद अबरार मनियार वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में दोषी ठहराया जा चुका है और आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है।इस आतंकी हमले में 56 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस मामले में कई आरोपियों को अदालत ने दोषी ठहराया था, जिनमें उज्जैन के कुछ आरोपी भी शामिल थे।

पहले भी मिल चुकी है पैरोल

इससे पहले भी इसी मामले के एक अन्य दोषी को न्यायालय की अनुमति पर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पैरोल दी गई थी। उस समय भी पुलिस ने इसी तरह के सख्त सुरक्षा इंतजाम किए थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें