Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम मुंगेली इलाज में लापरवाही : स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर न…
हाईवे पर लोगों ने किया चक्काजाम
हाईवे पर लोगों ने किया चक्काजाम
मुंगेली

इलाज में लापरवाही : स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं मिलने पर युवक के मौत, हाईवे पर लोगों ने किया चक्काजाम 

मुंगेली जिले के जरहागांव में करंट लगने से युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की अनुपस्थिति और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई व मुआवजे की मांग की।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
11 Jul 2026, 12:06 PM
मुंगेली
मुंगेली जिले के जरहागांव में करंट लगने से एक युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। मृतक के परिजनों, नागरिकों और भाजपा नेता वेदप्रकाश के नेतृत्व में लोगों ने जरहागांव बस स्टैंड पर नेशनल हाईवे जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। 
प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। नगर निवासी गोविंद उर्फ गोलू को अचानक बिजली का करंट लग गया था। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरहागांव लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो सके। 

डॉक्टर नहीं मिलने का आरोप 

परिजनों और प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी के दौरान कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। उनका आरोप है कि अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने प्राथमिक उपचार देने के बजाय मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही गोविंद ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई। उनका कहना है कि यदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल चिकित्सा सुविधा और डॉक्टर उपलब्ध होते तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी। इसी मांग को लेकर लोगों ने देर रात सड़क पर उतरकर विरोध जताया। भाजपा 

नेता के नेतृत्व में हाईवे पर चक्काजाम 

घटना से नाराज परिजन, स्थानीय नागरिक और भाजपा नेता वेदप्रकाश (नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि) जरहागांव बस स्टैंड पहुंचे और नेशनल हाईवे पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। चक्काजाम के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

प्रदर्शनकारियों ने रखीं तीन प्रमुख मांगें 

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने घटना के लिए जिम्मेदार डॉक्टरों और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित डॉक्टरों की नियुक्ति, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग भी रखी गई। पुलिस की समझाइश के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन हाईवे जाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त किया और यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। 

अस्पताल से नहीं आया जवाब 

मामले में अस्पताल प्रबंधन या स्वास्थ्य विभाग की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। वहीं, डॉक्टरों की अनुपस्थिति और इलाज में लापरवाही के लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस मामले में विभाग का पक्ष जानने के लिए बीएमओ डॉ. कमलेश खैरवार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। प्रशासनिक जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें