Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार अभियान का असर :  वृद्धा को मिला न्याय और अपनापन, …
वृद्धा को मिला परिवार, बेटों ने घर ले जाकर संभाली जिम्मेदारी
वृद्धा को मिला परिवार, बेटों ने घर ले जाकर संभाली जिम्मेदारी
राज्य सरकार

अभियान का असर :  वृद्धा को मिला न्याय और अपनापन, अभियान के तहत बेटों ने वापस घर अपनाया

नालसा के करुणा अभियान और वरिष्ठजन अधिकार सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर में 70 वर्षीय लच्छनी बाई का पारिवारिक पुनर्मिलन कराया गया। पारिवारिक विवाद के कारण वर्षों से वृद्धाश्रम में रह रही लच्छनी बाई के पुत्रों को प्राधिकरण ने समझाइश देकर माता की जिम्मेदारी का एहसास कराया, जिसके बाद वे उन्हें सम्मानपूर्वक अपने घर ले गए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jun 2026, 05:01 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:11 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

नालसा द्वारा चलाए जा रहे अभियान ’’करूणा’’ एवं वरिष्ठजनों के अधिकार, सशक्तिकरण, गरिमा और न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना ठाकुर ने उपस्थित वरिष्ठजनों से संवाद किया और उनके अधिकारों की जानकारी साझा की।

शिविर के दौरान आश्रम में रह रहे वरिष्ठजनों से उनके आश्रम में आने के कारण, पारिवारिक स्थिति, पुत्रों एवं संपत्ति से संबंधित जानकारी ली गई। इसी क्रम में पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवईया निवासी 70 वर्षीय लच्छनी बाई ने अपने जीवन संघर्ष और पारिवारिक विवादों की जानकारी साझा की।

पारिवारिक विवाद के चलते आश्रम तक पहुंची लच्छनी बाई

लच्छनी बाई ने बताया कि उनके तीन पुत्र हैं और पहले परिवार सामान्य रूप से चल रहा था। लेकिन बाद में आपसी अनबन के कारण घर का माहौल बिगड़ गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान होकर घर छोड़कर चली गईं। बाद में जानकारी मिलने पर वह वृद्धाश्रम पहुंच गईं और विगत दो-तीन वर्षों से वहीं रह रही थीं। मामले की जानकारी मिलने पर प्राधिकरण की प्रभारी सचिव ने तत्परता दिखाते हुए अधिकार मित्र जितेन्द्र पटेल के माध्यम से लच्छनी बाई के पुत्रों की तलाश कराई। इसके बाद उन्हें कार्यालय में बुलाकर समझाइश दी गई। अधिकारियों ने पुत्र एवं पुत्रवधु को माता की देखभाल और सम्मानपूर्वक साथ रखने की सलाह दी, जिसके बाद वे लच्छनी बाई को अपने साथ घर ले गए।

उपस्थित अधिकारी एवं सहयोगी स्टाफ

इस अवसर पर लच्छनी बाई के पुत्र के साथ आए ठाकुर राम दीवान, अधिकार मित्र हरिचंद साहू, आशियाना वृद्धाश्रम से रूचि ठाकुर, भूमिका ध्रुव, साध्या तांडी तथा लीगल एड डिफेंस स्टाफ खेलसिंग पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें