Thursday, 11 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
कार्रवाई : बस स्टैंड से दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज ब्लैकमेलिंग केस : महिला की फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर ₹2 लाख मांगने वाला आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार खुलासा : सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या में 7 गिरफ्तार, बिहार-झारखंड कनेक्शन उजागर पुष्पा स्टाइल में तस्करी : तालाब के पानी और ज़मीन के नीचे छिपाई थी करोड़ों की अवैध लकड़ी, स्निफर डॉग ने खोला राज भीषण आग : जया ऑटोमोबाइल की तीन मंजिला बिल्डिंग धधकी खुलासा : राखड़ की आड़ में करोड़ों का लोहा पार, बीएसपी चोरी सिंडिकेट का नया राजफाश कार्रवाई : बस स्टैंड से दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज ब्लैकमेलिंग केस : महिला की फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर ₹2 लाख मांगने वाला आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार खुलासा : सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या में 7 गिरफ्तार, बिहार-झारखंड कनेक्शन उजागर पुष्पा स्टाइल में तस्करी : तालाब के पानी और ज़मीन के नीचे छिपाई थी करोड़ों की अवैध लकड़ी, स्निफर डॉग ने खोला राज भीषण आग : जया ऑटोमोबाइल की तीन मंजिला बिल्डिंग धधकी खुलासा : राखड़ की आड़ में करोड़ों का लोहा पार, बीएसपी चोरी सिंडिकेट का नया राजफाश
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग बढ़ी परेशानी : तहसील में प्रशासनिक संकट गहराया, क…
तहसील में राजस्व कार्य प्रभावित
तहसील में राजस्व कार्य प्रभावित
रायपुर संभाग

बढ़ी परेशानी : तहसील में प्रशासनिक संकट गहराया, कर्मचारियों की कमी से रुके राजस्व कार्य

अभनपुर तहसील में पिछले एक वर्ष से पटवारी और राजस्व निरीक्षकों के कई पद रिक्त होने के कारण राजस्व कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। नामांतरण, सीमांकन, बटांकन और नक्शा सुधार जैसे मामलों का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में प्रकरण लंबित हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
11 Jun 2026, 05:29 PM
अभनपुर

अनुविभागीय राजस्व एवं तहसील न्यायालय अभनपुर में कर्मचारियों की भारी कमी के चलते राजस्व मामलों के निराकरण की प्रक्रिया गंभीर रूप से प्रभावित हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले लगभग एक वर्ष से क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक (आरआई) के पद रिक्त पड़े हुए हैं, जिससे पूरे राजस्व तंत्र की कार्यप्रणाली धीमी पड़ गई है।

कर्मचारियों की कमी का सीधा असर भूमि संबंधी प्रकरणों पर पड़ रहा है। विवादित भूमि, नामांतरण, त्रुटि सुधार, सीमांकन, बटांकन और नक्शा सुधार जैसे महत्वपूर्ण मामलों में समय पर जांच और रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे कई जरूरी फाइलें महीनों से लंबित पड़ी हैं, जिनका निपटारा नहीं हो पा रहा है।

अतिरिक्त प्रभार से बढ़ा कार्यभार

स्थिति यह है कि अधिकांश पटवारियों को अपने मूल हल्के के साथ-साथ अतिरिक्त हल्कों का भी कार्यभार संभालना पड़ रहा है। वहीं कई राजस्व निरीक्षकों को दो-दो क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अत्यधिक कार्यभार के कारण अधिकारी और कर्मचारी समय पर क्षेत्रीय निरीक्षण नहीं कर पा रहे हैं, जिससे रिपोर्टिंग और सत्यापन की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। राजस्व प्रकरणों के लंबे समय तक लंबित रहने से किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई आवेदक अपने मामलों के निपटारे के लिए महीनों से कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। समय पर समाधान न मिलने से भूमि विवाद भी बढ़ते जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में असंतोष की स्थिति बन रही है।

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय नागरिकों और किसानों ने शासन-प्रशासन से रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की मांग की है। उनका कहना है कि पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती होने पर ही राजस्व मामलों का समयबद्ध निराकरण संभव हो सकेगा और लोगों को लंबे समय से चल रही परेशानियों से राहत मिल पाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें