Friday, 23 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Drug Smuggling Case: 8.40 लाख की नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, 2100 टैबलेट बरामद Chhattisgarh News: बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की एंट्री, मुरिया दरबार विवाद पर CM साय का बयान Missing Girl Case: 7 साल की बच्ची का झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप OLA Electric: तीन हजार वाहनों का पंजीयन अटका, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस food order dispute: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक की मौत Mahasamund Road Accident: NH-53 पर तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, दो महिलाओं की मौके पर मौत, तीन गंभीर Drug Smuggling Case: 8.40 लाख की नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, 2100 टैबलेट बरामद Chhattisgarh News: बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की एंट्री, मुरिया दरबार विवाद पर CM साय का बयान Missing Girl Case: 7 साल की बच्ची का झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप OLA Electric: तीन हजार वाहनों का पंजीयन अटका, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस food order dispute: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक की मौत Mahasamund Road Accident: NH-53 पर तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, दो महिलाओं की मौके पर मौत, तीन गंभीर
W 𝕏 f
होम › कांकेर (उत्तर बस्तर) › ब्लैकमेलिंग केस : महिला की फोटो-वीडियो से ब्लैकमे…
कांकेर पुलिस ने ब्लैकमेलिंग आरोपी को गिरफ्तार किया
कांकेर पुलिस ने ब्लैकमेलिंग आरोपी को गिरफ्तार किया
कांकेर (उत्तर बस्तर)

ब्लैकमेलिंग केस : महिला की फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर ₹2 लाख मांगने वाला आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

कांकेर जिले के थाना बांदे पुलिस ने महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ₹2 लाख की मांग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महेश कलखांबकर (41), जो कर्नाटक के बेलगाम का निवासी है, पीड़िता के निजी फोटो-वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर पखांजूर के एक होटल से उसे दबिश देकर पकड़ा और मोबाइल जब्त किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Jun 2026, 04:07 PM · अपडेट: 20 Oct 2026, 10:50 AM
कांकेर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

उत्तर बस्तर कांकेर जिले के थाना बांदे पुलिस ने महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी को पखांजूर क्षेत्र के एक होटल से दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 5 जून 2026 को थाना बांदे में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि बेलगाम (कर्नाटक) निवासी महेश कलखांबकर उसे और उसकी बहन को अप्रैल 2026 में गोवा घुमाने ले गया था। 

इसी दौरान आरोपी ने उनके निजी फोटो और वीडियो अपने पास सुरक्षित रख लिए थे। शिकायत में यह भी सामने आया कि महिला के विवाह के बाद आरोपी नाराज हो गया और उसे लगातार परेशान करने लगा। वह खुद को महिला का प्रेमी बताकर उसके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करता रहा और पति व परिजनों को फोन कर अपमानजनक बातें कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

ब्लैकमेल कर ₹2 लाख की मांग, वीडियो वायरल करने की धमकी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने महिला के परिजनों के मोबाइल नंबरों पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजे। साथ ही इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ₹2 लाख की अवैध मांग की गई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना बांदे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 79 तथा आईटी एक्ट की धारा 66(E) और 67(A) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पखांजूर क्षेत्र के एक होटल में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ और साक्ष्यों की पुष्टि के बाद 10 जून को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आरोपी की पहचान और बरामदगी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश कलखांबकर (41 वर्ष), निवासी सिंगदेवनगर, सुलगा, थाना काकती, जिला बेलगाम (कर्नाटक) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक सैमसंग मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक रामचन्द्र साहू, पीएसआई विवेक वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक देवनारायण बंजारे, प्रधान आरक्षक सूर्यदेव कुंजाम सहित थाना बांदे पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही। कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर अपराध, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग, धमकी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें