Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार Jashpur News: सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, जशपुर में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र पोस्ट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार Jashpur News: सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, जशपुर में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र पोस्ट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › India vs Zimbabwe Women 2nd T20: स्मृति मंधाना की…
India defeated Zimbabwe by 9 wickets(Image Source: Social Media)
India defeated Zimbabwe by 9 wickets(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

India vs Zimbabwe Women 2nd T20: स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन, जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा

India vs Zimbabwe Women 2nd T20: जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन ही बना सकी। जवाब में शेफाली वर्मा ने 25 गेंदों पर 55 रन और कप्तान स्मृति मंधाना ने नाबाद 47 रन की शानदार पारियां खेलीं।

य
प्रकाशित: 19 Oct 2026, 10:39 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
India vs Zimbabwe Women 2nd T20: भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना  ली है। मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को कम स्कोर पर रोक दिया, जिसके बाद बल्लेबाज शेफाली वर्मा और कप्तान स्मृति मंधाना आक्रामक बल्लेबाजी कर लक्ष्य को महज 8.5 ओवरों में हासिल कर लिया।
भारत महिला टीम की टी20 में जीत

103 रन पर सिमटी जिम्बाब्वे की पारी

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने खुलकर नहीं खेल सकी। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर केवल 102 रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे की शुरुआत निराशाजनक और सलामी बल्लेबाज केलीस एंडलोवू 11 गेंदों पर बिना कोई रन बनाए आउट हुईं। जिम्बाब्वे की ओर से चिपो मुगेरी-तिरिफानो ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंदों की पारी में 5 चौके लगाए। वही, कप्तान जोसेफिन नकोमो 27 रन बनाकर नाबाद रहीं। 
हालांकि, बाकी बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे और टीम 102 रन तक ही पहुंच सकी। भारत की ओर से निकी प्रसाद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवरों में महज 7 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी को 1-1 सफलता मिली।

मंधाना और शेफाली ने मचाया धमाल

103 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। शेफाली वर्मा ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 55 रन (220.00 का स्ट्राइक रेट) ठोके। दूसरी ओर, कप्तान स्मृति मंधाना ने भी शानदार लय दिखाई। उन्होंने 25 गेंदों पर 47 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने जिम्बाब्वे की गेंदबाजी बेअसर नजर आई। शेफाली का विकेट बिलव्ड बीजा ने लिया, इसके बाद अनुष्का शर्मा ने क्रीज पर आकर मंधाना का साथ दिया। भारतीय टीम ने 8.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें