Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Myanmar Drone Attack: NSCN-EF के कैंप पर हमला, 60 बम गिराने का दावा CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में Myanmar Drone Attack: NSCN-EF के कैंप पर हमला, 60 बम गिराने का दावा CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › Womens T20 Series: 16 अक्टूबर से भारत-जिम्बाब्वे …
India vs Zimbabwe Womens T20 Series(Image Source: AI Photo)
India vs Zimbabwe Womens T20 Series(Image Source: AI Photo)
क्रिकेट Featured

Womens T20 Series: 16 अक्टूबर से भारत-जिम्बाब्वे के बीच भिड़ंत, आज से टिकट बिक्री

Womens T20 Series: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज के मुकाबले खेले जाएंगे। स्मृति मंधाना भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी।

य
प्रकाशित: 12 Oct 2026, 09:56 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Womens T20 Series: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को होगा। इसके बाद 18 और 20 अक्टूबर को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। तीनों मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम 11 अक्टूबर को रायपुर पहुंच चुकी है।
टीम स्टेडियम में अभ्यास शुरू करेगी, जबकि जिम्बाब्वे की टीम के 13 अक्टूबर को रायपुर पहुंचने की जानकारी है। सीरीज में स्मृति मंधाना पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर भारतीय टीम की अगुवाई करेंगी। शेफाली वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय टीम में पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि और क्रांति गौड़ जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। घरेलू मैदान पर भारतीय टीम का प्रदर्शन देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है।

आज से ऑनलाइन मिलेंगे मैच के टिकट

भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली सीरीज के लिए टिकटों की बिक्री आज 12 अक्टूबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है। इस बार दर्शकों को टिकट खरीदने के लिए ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल करना होगा। स्टेडियम के बाहर टिकट काउंटरों पर भीड़ से बचने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर ई-टिकट स्कैनिंग के लिए ओपन वाई-फाई की व्यवस्था भी की गई है, ताकि नेटवर्क संबंधी परेशानी के कारण प्रवेश में देरी न हो। टिकट के साथ पार्किंग पास दिए जाने की भी व्यवस्था है।

सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक तैयारी

सीरीज के आयोजन को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। स्थानीय स्तर पर समन्वय के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में एक सपोर्ट कमेटी बनाई गई है। इसमें पुलिस, खेल विभाग, परिवहन, लोक निर्माण विभाग (PWD), NRDA और क्रिकेट संघ के अधिकारी शामिल हैं। स्टेडियम और पार्किंग क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी। 
दर्शकों के लिए खाने-पीने और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने की तैयारी भी की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के अस्पतालों की मैपिंग की है और मैच के दौरान स्टेडियम में एंबुलेंस तैनात रहेगी। तीन मुकाबलों वाली इस सीरीज से रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट का रोमांच करीब से देखने का मौका मिलेगा। अब सभी की नजरें 16 अक्टूबर को होने वाले पहले मुकाबले पर टिकी हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें