Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार निरीक्षण : खेल प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे मंत्री अरु…
खेल केंद्र का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम अरुण साव
खेल केंद्र का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम अरुण साव
राज्य सरकार

निरीक्षण : खेल प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे मंत्री अरुण साव, मेंटेनेंस ठप होने पर जताई नाराज़गी   

औचक निरीक्षण और नाराजगी उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र (बहतराई) का औचक निरीक्षण किया। निर्माण और मरम्मत कार्यों की बेहद धीमी रफ्तार को देखकर उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jun 2026, 12:52 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 03:12 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर स्थित स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र (बहतराई) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण और मरम्मत कार्यों की कछुआ गति को देखकर उप मुख्यमंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों की क्लास लगाते हुए साफ कहा कि खिलाड़ियों की सुविधाओं से समझौता और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बेमेतरा विधायक  सुशांत शुक्ला और बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

DMF फंड होने के बाद भी मेंटेनेंस ठप

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खेल परिसर की अधोसंरचना का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने हॉस्टल के खराब रख-रखाव को देखकर अधिकारियों से जवाब-तलब किया। साव ने इस बात पर गहरी नाराजगी जताई कि जिला खनिज न्यास (DMF) मद से पर्याप्त राशि उपलब्ध होने के बावजूद आवश्यक मेंटेनेंस कार्य समय पर क्यों नहीं किए जा रहे हैं? उन्होंने दो टूक कहा कि जब संसाधन और बजट की कोई कमी नहीं है, तो काम में इतनी देरी क्यों हो रही है, इसका जवाब देना होगा।

वीआईपी और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

  •  सुशांत शुक्ला (माननीय विधायक)

  • संजय अग्रवाल (कलेक्टर, बिलासपुर)

  •  प्रकाश कुमार सर्वे (आयुक्त, नगर पालिक निगम बिलासपुर)

  •  संदीप अग्रवाल (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत)

  •  बी.बी.एस. गौतम (कार्यपालन अभियंता, PWD)

  •  ए. एक्का (सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग) 

15 दिनों का मिला अल्टीमेटम

उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता (EE)  बी.बी.एस. गौतम को सख्त लहजे में निर्देश दिया है कि वे PWD और खेल विभाग की एक संयुक्त बैठक बुलाएं और लंबित कार्यों को पूरा करने की ठोस कार्ययोजना (Action Plan) तैयार करें। यही नहीं, डिप्टी सीएम ने 15 दिनों के भीतर सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की वर्तमान स्थिति (Ground Reality) की रिपोर्ट के साथ कार्यपालन अभियंता को सीधे राजधानी रायपुर स्थित उप मुख्यमंत्री कार्यालय (मंत्रालय) आकर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम दिया है। 

हॉकी पैवेलियन में बढ़ेंगे टॉयलेट्स

खिलाड़ियों और दर्शकों की बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए उप मुख्यमंत्री ने हॉकी मैदान में बन रहे पैवेलियन में वीआईपी अधिकारियों के लिए टॉयलेट बनाने के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी टॉयलेट की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा मुख्यालय है और बहतराई को एक उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण केन्द्र (Sports Center of Excellence) के रूप में विकसित करना राज्य सरकार का संकल्प है। इसके लिए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर माहौल देना हमारी पहली प्राथमिकता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें