Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम खेल IPL 2026 : 100 पर खत्म हुई कहानी,  लेकिन असली सवा…
शुभमन गिल
शुभमन गिल
खेल Featured

IPL 2026 : 100 पर खत्म हुई कहानी,  लेकिन असली सवाल अभी बाकी है… पढ़िए यहां, हार के बाद क्या कह गए शुभमन गिल

सवाल यह नहीं है कि टीम हारी क्यों, सवाल यह है कि टीम इस हार से सीखकर कैसे उठेगी। दरअसल हार जो चेतावनी और मौका भी है। हर बड़ी हार अपने साथ एक संदेश लेकर आती है कि या तो आप टूट जाते हैं, या फिर खुद को फिर से गढ़ते हैं। गुजरात टाइटंस के लिए यह पल निर्णायक है। अगर टीम ने इस हार को सिर्फ एक मैच समझकर नजरअंदाज किया, तो खतरा बढ़ेगा। लेकिन अगर इसे टर्निंग पॉइंट बना लिया, तो यही हार उनकी सबसे बड़ी ताकत भी बन सकती है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
21 Apr 2026, 12:39 AM
अहमदाबाद

IPL 2026 का यह मुकाबला सिर्फ एक हार नहीं था, बल्कि एक ऐसा आईना बन गया, जिसमें गुजरात टाइटन्स की कई परतें साफ दिख गईं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 200 रन का पीछा करते हुए गुजरात की टीम जिस तरह 100 पर ढही, उसने सवाल खड़े कर दिए कि क्या यह सिर्फ एक खराब दिन था, या टीम की अंदरूनी कमजोरी उजागर हो गई

हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने जिस तरह गेंदबाजों और मिडिल ओवर्स की रणनीति पर सवाल उठाए, उसने बहस को नया मोड़ दे दिया। उन्होंने कहा इस विकेट पर 160-170 काफी था लेकिन हमने बीच के ओवरों में बहुत रन दे दिए। यह बयान सिर्फ विश्लेषण नहीं, बल्कि एक संकेत भी है कि टीम की हार की कहानी गेंदबाजी से शुरू होती है, लेकिन क्या वहीं खत्म भी हो जाती है

रणनीति की चूक या दबाव का असर : क्रिकेट सिर्फ स्किल का खेल नहीं, बल्कि निर्णयों का भी खेल है। गुजरात की गेंदबाजी में लेंथ और लाइन की अस्थिरता, और बल्लेबाजी में आत्मविश्वास की कमी, दोनों ने मिलकर इस हार को बड़ी हार बना दिया। मिडिल ओवर्स में नियंत्रण खोना और फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए जल्दबाजी करना यह सिर्फ तकनीकी नहीं, मानसिक कमजोरी की भी कहानी कहता है।

जब एक पारी ने बदल दी पूरी दिशा : तिलक वर्मा का शतक इस मैच का टर्निंग पॉइंट नहीं, बल्कि टोन सेट करने वाला पल था। उनकी पारी ने यह साफ कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो, तो पिच और परिस्थितियां सिर्फ बहाने बन जाती हैं।

जिम्मेदारी किसकी, गेंदबाज या बल्लेबाज : यहीं से असली सवाल उठता है कि अगर 200 रन ज्यादा थे, तो 100 पर ऑलआउट क्यों, और अगर गेंदबाजी ने मैच गंवाया, तो बल्लेबाजी ने लड़ाई क्यों नहीं लड़ीसच्चाई शायद बीच में कहीं है कि यह हार किसी एक की नहीं, बल्कि पूरी टीम की कहानी है।

गिल के सामने सबसे बड़ी चुनौती : शुभमन गिल के लिए यह हार सिर्फ स्कोरबोर्ड की नहीं, बल्कि नेतृत्व की भी परीक्षा है। अब सवाल यह नहीं है कि टीम हारी क्यों, सवाल यह है कि टीम इस हार से सीखकर कैसे उठेगी। दरअसल हार जो चेतावनी और मौका भी है। हर बड़ी हार अपने साथ एक संदेश लेकर आती है कि या तो आप टूट जाते हैं, या फिर खुद को फिर से गढ़ते हैं। गुजरात टाइटंस के लिए यह पल निर्णायक है। अगर टीम ने इस हार को सिर्फ एक मैच समझकर नजरअंदाज किया, तो खतरा बढ़ेगा। लेकिन अगर इसे टर्निंग पॉइंट बना लिया, तो यही हार उनकी सबसे बड़ी ताकत भी बन सकती है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें