Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार जनदर्शन : कलेक्टर ने सभी विभागों को समय-सीमा में …
कलेक्टर ने सभी विभागों को समय-सीमा में समाधान के निर्देश दिए
कलेक्टर ने सभी विभागों को समय-सीमा में समाधान के निर्देश दिए
राज्य सरकार

जनदर्शन : कलेक्टर ने सभी विभागों को समय-सीमा में समाधान के निर्देश दिए

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और 88 आवेदनों पर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन और आवास से जुड़े मामले सामने आए। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों को समय-सीमा में निपटाने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jun 2026, 10:55 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 03:07 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर कुल 88 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर लंगेह ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

फौती प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनदर्शन में पिथौरा विकासखंड के ग्राम बिजेमाल की निवासी लता साहू अपने पति के निधन के बाद भूमि की फौती अपने नाम दर्ज कराने संबंधी आवेदन लेकर पहुंचीं। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट लता साहू ने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला बुटीपाली के उच्च वर्ग शिक्षक तेन सिंह जगत द्वारा नजदीकी स्कूल में स्थानांतरण हेतु आवेदन दिया गया। वे नवम्बर 2025 से लकवाग्रस्त हैं, जिसके कारण वर्तमान पदस्थापना वाले स्कूल में जाने में असमर्थ हैं। इस पर कलेक्टर लंगेह ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

विभिन्न ग्रामीणों ने रखीं राजस्व एवं वित्तीय समस्याएं

इसी क्रम में ग्राम शंकरपुर सांकरा निवासी इतवारी लाल रात्रे ने फौती सुधार के लिए आवेदन दिया। ग्राम पलसापाली सरायपाली के लंबोदर चौधरी ने चिटफंड कंपनी से जमा धन एवं ब्याज राशि दिलाने की मांग रखी। वहीं वार्ड क्रमांक 3 बागबाहरा के आतिफ कुरैशी ने शासकीय भूमि पर अवैध प्लाटिंग और आम रास्ते में दीवार निर्माण की शिकायत करते हुए उसे हटवाने का आवेदन दिया। ग्राम जोगीडीपा के सुखराम जटवार ने अपने निजी भूमि से अवैध कब्जा हटाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता, जवाबदेही और प्राथमिकता के साथ निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें