Janmashtami Special: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का परिवार अपनी कारोबारी पहचान के साथ-साथ धार्मिक आस्था और भारतीय परंपराओं के प्रति लगाव के लिए भी जाना जाता है। परिवार के कई धार्मिक आयोजनों और खास मौकों की तस्वीरें और वीडियो अक्सर चर्चा में रहते हैं। जन्माष्टमी से पहले अंबानी परिवार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से सामने आया है, जिसमें परिवार की महिलाएं कृष्ण भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं।
भजन पर महिलाओं ने किया शानदार डांस
वीडियो में लोकप्रिय भजन ‘कौन कहता है भगवान आते नहीं’ की धुन सुनाई दे रही है। इसी भजन पर अंबानी परिवार की महिलाएं एक साथ डांस करती दिखाई देती हैं। श्लोका अंबानी, राधिका मर्चेंट और ईशा अंबानी समेत परिवार की अन्य महिलाएं बेहद सहज और भावपूर्ण अंदाज में भक्ति से जुड़ी प्रस्तुति देती नजर आ रही हैं।
पारंपरिक परिधानों में दिखा खूबसूरत अंदाज
इस दौरान अंबानी परिवार की महिलाओं का पारंपरिक लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। श्लोका, राधिका और ईशा खूबसूरत लाल, गुलाबी और नारंगी रंग के एथनिक आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। उनके परिधानों पर की गई बारीक कढ़ाई और पारंपरिक आभूषण पूरे लुक को और आकर्षक बना रहे हैं।ईशा और राधिका का एथनिक लुक रहा खास
वीडियो में ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट लाल-गोल्डन और नारंगी रंग के पारंपरिक परिधानों में नजर आती हैं। गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और हैवी ज्वैलरी के साथ दोनों का ट्रेडिशनल अंदाज काफी एलिगेंट दिखाई दे रहा है। डांस के दौरान उनकी आपसी बॉन्डिंग भी वीडियो में साफ नजर आती है।
सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया
वीडियो ‘एंज्वॉय लाइफकेयर’ नाम के यूट्यूब पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग अंबानी परिवार की धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कृति से जुड़े इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। जन्माष्टमी के मौके से पहले सामने आया यह पुराना वीडियो एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

