Thursday, 22 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balod News: कलेक्ट्रेट से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, वाहन चालक फरार Dhamtari News: बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति ने पत्नी पर, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश Bhupesh Baghel: 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग,भूपेश बघेल ने सरकार से पूछे सवल Road Accident: अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, बच्ची समेत 6 की मौत, 15 से ज्यादा घायल Bastar Dussehra Accident: मातम में बदली बस्तर दशहरा की खुशियां, रथ परिक्रमा के दौरान पहिए की चपेट में आया एक ग्रामीण Rajnandgaon News: गौरीनगर में गायों के सिर मिलने के मामले में प्रशासन सख्त, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर Balod News: कलेक्ट्रेट से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, वाहन चालक फरार Dhamtari News: बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति ने पत्नी पर, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश Bhupesh Baghel: 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग,भूपेश बघेल ने सरकार से पूछे सवल Road Accident: अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, बच्ची समेत 6 की मौत, 15 से ज्यादा घायल Bastar Dussehra Accident: मातम में बदली बस्तर दशहरा की खुशियां, रथ परिक्रमा के दौरान पहिए की चपेट में आया एक ग्रामीण Rajnandgaon News: गौरीनगर में गायों के सिर मिलने के मामले में प्रशासन सख्त, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Road Connectivity: जशपुर से रायपुर अब 6 घंटे में,…
Bharatmala Project in Jashpur(Image Source: CGDPR)
Bharatmala Project in Jashpur(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Road Connectivity: जशपुर से रायपुर अब 6 घंटे में, भारतमाला कॉरिडोर से मिलेगी बड़ी राहत

Road Connectivity: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से गुजरने वाले भारतमाला परियोजना के रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण से सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। करीब 707 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का लगभग 104 किलोमीटर हिस्सा जशपुर जिले से होकर गुजरेगा।

स
प्रकाशित: 22 Oct 2026, 06:40 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
जशपुरनगर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Road Connectivity: जशपुर जिले में महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब साकार रूप लेने लगा है, इस सड़क का निर्माण पूरा हो जाने से जशपुर से प्रदेश की राजधानी रायपुर  का सफर महज 6 घंटे में सिमट जाएगा। इससे जिले का सड़क मार्ग से संपर्क रायपुर के साथ न्यायधानी बिलासपुर,उर्जाधानी कोरबा के साथ पड़ोसी राज्य झारखंड से भी बेहतर हो सकेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयासों से केंद्र सरकार की यह महत्वकांक्षी परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। निर्माणाधीन कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 707 किलोमीटर बताई गई है। 
इसमें लगभग 104 किलोमीटर सड़क जशपुर जिले से हो कर गुजरेगी। इसके निर्माण से रायपुर से धनबाद के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा। साथ ही पत्थलगांव, जशपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की संभावना है। बेहतर सड़क संपर्क से व्यापार, कृषि उत्पादों के परिवहन, पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।

राजधानी रायपुर पहुंचना होगा आसान

वर्तमान में जशपुर जिले से राजधानी रायपुर पहुंचने में यात्रियों को लंबा समय लग रहा है। इकोनॉमिक कॉरिडोर से संपर्क और मार्ग की परिस्थितियों के आधार पर यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। उपलब्ध परियोजना संबंधी जानकारी में यात्रा अवधि को लगभग 14 घंटे से घटाकर 8 से 9 घंटे करने का लक्ष्य बताया गया है। वहीं, जशपुर से रायपुर की यात्रा महज 5 से 6 घंटे में पूरी होने की संभावना को लेकर भी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

इस कॉरिडोर का लाभ केवल यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा। बेहतर सड़क नेटवर्क से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, व्यापारियों को माल परिवहन और आम नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य जरूरी सेवाओं के लिए बड़े शहरों तक पहुंचने में सुविधा मिल सकती है। पत्थलगांव और जशपुर क्षेत्र के लिए यह संपर्क औद्योगिक, व्यावसायिक और पर्यटन गतिविधियों के विस्तार में भी सहायक हो सकता है।

आधुनिक सुविधाओं से होगा सड़क नेटवर्क मजबूत

परियोजना के तहत यातायात को अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर अंडरपास, वाहन अंडरपास तथा वन्यजीवों की आवाजाही के अनुकूल संरचनाओं जैसी सुविधाओं का प्रावधान किया जा रहा है। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य सड़क यातायात को सुचारु बनाने के साथ स्थानीय आवागमन और वन्यजीवों की सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं का ध्यान रखना है।

जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति

बेहतर सड़क संपर्क किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला होता है। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर जशपुर जिले को व्यापक सड़क नेटवर्क से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। परियोजना के संबंधित हिस्सों के निर्माण और संचालन के साथ जिलेवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने, व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार और रोजगार के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है।

तीन साल में जिले ने छूआ विकास की नई ऊंचाई

उल्लेखनिय है कि बुनियादी सुविधा के विकास में बीते लगभग तीन साल में जशपुर जिले ने विकास की नई ऊंचाईयों का छुआ है। भारतमाला परियोजना के साथ ही जिले में कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य भी द्रुतगति से शुरू हो चुका है। केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयास से लोहरदग्गा से धरमजयगढ़ तक रेल लाईन निर्माण को स्वीकृति देते हुए,इसे केंद्रीय गजट में प्रकाशित कर दिया है। इस रेल लाईन की मांग जिलेवासी दशकों से कर रहे थे। इसके अतिरिक्त जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें