Monday, 09 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › जीत की गूंज : नेशनल कैनो स्प्रिंट में मध्य प्रदेश…
समापन पर Arun Sao द्वारा पुरस्कार वितरण
समापन पर Arun Sao द्वारा पुरस्कार वितरण
राज्य सरकार

जीत की गूंज : नेशनल कैनो स्प्रिंट में मध्य प्रदेश सरताज, कयाकिंग-कैनोइंग को बढ़ावा देगी सरकार  

मध्यप्रदेश ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, जबकि केरल दूसरे और ओडिशा तीसरे स्थान पर रहे। समापन समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री Arun Sao ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के आत्मविश्वास और विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा सरकार जल क्रीड़ा सहित खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 15 Jun 2026, 10:41 AM · अपडेट: 02 Nov 2026, 09:50 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

नवा रायपुर स्थित सेंध जलाशय में आयोजित 36वीं नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप का समापन आज भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री Arun Sao मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों, उपविजेता टीमों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, पदक एवं सम्मान प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। पूरे आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों का जोश देखते ही बन रहा था।

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 24 राज्यों से आए लगभग 810 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनके साथ करीब 400 खेल अधिकारी, संघ पदाधिकारी एवं सपोर्टिंग स्टाफ भी आयोजन का हिस्सा बने, जिससे यह आयोजन एक बड़े राष्ट्रीय खेल महोत्सव का स्वरूप ले सका

मध्यप्रदेश बना ओवरऑल चैंपियन

प्रतियोगिता के परिणामों में मध्यप्रदेश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं केरल ने दूसरा स्थान हासिल किया और ओडिशा तीसरे स्थान पर रहा। तीनों राज्यों के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कड़ा मुकाबला पेश किया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और अधिक ऊंचा हो गया।

खेल जीवन को दिशा

समापन समारोह को संबोधित करते हुए Arun Sao ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में राज्य के लिए पदक जीतकर गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कयाकिंग-कैनोइंग जैसे जल क्रीड़ा खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है और भविष्य में इस क्षेत्र में अधोसंरचना और प्रशिक्षण सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। 

खेल केवल प्रतिस्पर्धा

तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री Kushwant Saheb ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिकूल मौसम और चुनौतियों के बावजूद तीन दिवसीय यह आयोजन अत्यंत सफल रहा, जो आयोजन समिति की मेहनत और खिलाड़ियों की लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज खेल केवल मनोरंजन या प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं रहे, बल्कि यह एक सशक्त करियर विकल्प बन चुके हैं। 

पदाधिकारियों की रही अहम भूमिका

समापन समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश कयाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष  बलदेव सिंह भाटिया, सचिव प्रशांत रघुवंशी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा एशियन कयाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा, उत्तराखंड कयाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के डॉ. डी.के. सिंह तथा ओडिशा कयाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के विपिन दास सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भी आयोजन में भाग लिया। 

छत्तीसगढ़ में जल क्रीड़ा 

इस आयोजन के सफल समापन के साथ ही यह उम्मीद जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ में कयाकिंग और कैनोइंग जैसे जल क्रीड़ा खेलों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। राज्य में उपलब्ध प्राकृतिक जल संसाधनों का उपयोग कर भविष्य में और बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं। यह चैंपियनशिप न केवल खिलाड़ियों के लिए एक प्रतिस्पर्धा मंच रही

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें