Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › कोंडागांव के कड़ेनार में पहुंची विकास की रोशनी, श…
कोंडागांव के कड़ेनार शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ
कोंडागांव के कड़ेनार शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ
राज्य सरकार

कोंडागांव के कड़ेनार में पहुंची विकास की रोशनी, शिविर में ग्रामीणों को मिली कई सरकारी सेवाएं

कोंडागांव के सुदूर ग्राम कड़ेनार में आयोजित दो दिवसीय बहुविभागीय शिविर से कड़ेनार समेत मदोड़ा, बेचा और कीलम के ग्रामीण लाभान्वित हुए। शिविर में आधार, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, श्रमिक पंजीयन, बैंक खाता, राशन कार्ड और प्रमाण पत्र सहित कई सेवाएं गांव के पास ही उपलब्ध कराई गईं। वहीं, 8 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी और छड़ी जैसे सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।

क
प्रकाशित: 20 Aug 2026, 04:27 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 09:56 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
माओवाद मुक्त होने के बाद अब कोंडागांव जिले के अंतिम छोर तक विकास की रोशनी पहुंच रही है। जिले के सुदूर अंचल में स्थित ग्राम कड़ेनार में कभी माओवाद के प्रभाव के कारण पहुंचना कठिन था, लेकिन अब सुरक्षा और प्रशासनिक पहुंच बढ़ने के साथ इन क्षेत्रों में विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और आवश्यक शासकीय सेवाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में ग्राम कड़ेनार में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कड़ेनार सहित आश्रित ग्राम मदोड़ा, बेचा एवं कीलम के ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके गांव के समीप ही उपलब्ध कराया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं के लिए जिला एवं विकासखंड मुख्यालय तक आने-जाने की कठिनाई से राहत दिलाना तथा एक ही स्थान पर अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।

कड़ेनार में पंचायत विभाग ने ग्रामीणों को दी जॉब कार्ड सुविधा
कड़ेनार में सरकारी सेवाओं का लगा शिविर

शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत 18 लोगों के नवीन आधार कार्ड बनाए गए तथा 24 लोगों का बायोमेट्रिक अपडेट किया गया। पंचायत विभाग द्वारा 72 नए जॉब कार्ड बनाए गए और 41 जॉब कार्ड का ई-केवाईसी किया गया। श्रम विभाग द्वारा 62 श्रमिकों का पंजीयन किया गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 33 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। डाक विभाग द्वारा 12 बैंक खाता खोले गए और नये खाता खोलने हेतु 32 लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए। इसी प्रकार राजस्व विभाग द्वारा ग्रामीणों से जाति प्रमाण पत्र के 72 और निवास प्रमाण पत्र के 35 आवेदन लिए गए। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए 144 आवेदन तथा 05 नवीन राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही बिहान के तहत 11 व्यक्तिगत खाता, 01 सामूहिक खाता और 05 नये समूह का गठन किया गया। इस तरह शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हुईं और उन्हें शासकीय योजनाओं से जुड़ने में सुविधा मिली।

दिव्यांगजनों को मिला सहायक उपकरणों का सहारा

शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 08 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इनमें 02 व्हीलचेयर, 02 बैसाखी और 04 छड़ी शामिल हैं। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों को दैनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी। हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपकरणों से उनकी दैनिक गतिविधियां अधिक सुगम होंगी। शिविर से लाभान्वित ग्रामीण शारदा कोर्राम ने बताया कि उनका आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बन पाया था, लेकिन गांव में आयोजित शिविर में आसानी से उनका कार्ड बन गया। अब आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आयुष्मान योजना के तहत निर्धारित सीमा तक निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

ग्रामीणों तक पहुंच रही योजनाओं की सुविधा

ग्राम कड़ेनार में आयोजित यह शिविर शासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत जिले के अंतिम छोर पर निवासरत प्रत्येक व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। गांव के समीप ही विभिन्न सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों को समय और श्रम की बचत हुई तथा योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया भी सरल और सुगम बनी। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ अविनाश भोई के निर्देशन में जनपद पंचायत कोण्डागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उत्तम महोबिया, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे बहुविभागीय शिविरों के माध्यम से दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें